लाइव न्यूज़ :

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह पर आरोप लगाने वाली नाबालिग की पहचान हुई उजागर! DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2023 15:01 IST

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय महिला पहलवानों द्वारा शोषण का आरोप लगाया गया है। इनमें एक नाबालिग पीड़िता भी शामिल है जिसकी पहचान अभी तक गुप्त रखी गई थी लेकिन अब खुलासा हुआ है कि पीड़िता की पहचान उजागर हो चुकी है।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि वह दिल्ली डीसीपी को इस मामले में नोटिस जारी कर रही है। 

दरअसल, हाल ही में एक शख्स का वीडियो सामने आया था जो खुद को नाबालिग लड़की का चाचा बता रहा था। उसने वीडियो में प्रेस के सामने कई कागजात रखे और दावा किया कि आरोप लगाने वाली लड़की नाबालिग नहीं है। 

इसी वीडियो के सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है और मामले में जवाब मांगा है। उन्होंने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। 

इस बीच, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों की ओर से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस 15 दिनों के भीतर मामले पर अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल करेगी।

बताया जा रहा है कि एफआईआर में जोड़े गए पॉस्को की धाराओं में सात साल से कम की कैद है इसलिए जांच अधिकारी अभियुक्तों की मांग के अनुसार गिरफ्तारी के लिए आगे नहीं बढ़ सकते हैं न तो वह गवाह को प्रभावित कर रहा है और न ही सबूत नष्ट कर रहा है। 

टॅग्स :Wrestling Federation of Indiaस्वाति मालीवालदिल्ली पुलिसबृज भूषण शरण सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है