दिल्ली के चिड़ियाघर में मौजूद ‘दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी’ कैसोवरी की मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: July 24, 2019 08:08 AM2019-07-24T08:08:48+5:302019-07-24T08:08:48+5:30

world's most dangerous bird cassowary dies in Delhi's zoo | दिल्ली के चिड़ियाघर में मौजूद ‘दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी’ कैसोवरी की मौत

नर कैसोवरी पक्षी की मौत जून में प्राकृतिक कारणों से हुई थी।

Highlightsकैसोवरी उड़ नहीं पाता है और शतुरमुर्ग के बाद यह दुनिया का सबसे भारी पक्षी है।दिल्ली के चिड़ियाघर में मौजूद आखिरी मादा कैसोवरी पक्षी की पिछले महीने मौत हो गयी।

दिल्ली के चिड़ियाघर में मौजूद आखिरी मादा कैसोवरी (शुतुरमुर्ग की तरह का एक बड़ा पक्षी) पक्षी की पिछले महीने मौत हो गयी।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूगिनी के इस पक्षी को ‘‘दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी’’ माना जाता है।

कैसोवरी उड़ नहीं पाता है और शतुरमुर्ग के बाद यह दुनिया का सबसे भारी पक्षी है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के चिड़ियाघर में बीते 20 साल से मौजूद एकमात्र कैसोवरी की मौत हो जाने के बाद देश भर के चिड़ियाघर में अब ऐसे चार-पांच पक्षी ही बचे हैं। अधिकारी ने बताया कि नर कैसोवरी पक्षी की मौत जून में प्राकृतिक कारणों से हुई थी।

Web Title: world's most dangerous bird cassowary dies in Delhi's zoo

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे