लाइव न्यूज़ :

World Environment Day 2020: विश्व पर्यावरण दिवस आज, जानिए क्या है इस बार की थीम और इसका महत्व

By विनीत कुमार | Updated: June 5, 2020 08:13 IST

World Environment Day 2020: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस बार इसका थीम जैव विविधता है। इस दिन को पहली बार 1972 में मनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व पर्यावरण दिवस पूरी दुनिया में आज मनाया जा रहा है, जैव विविधता है इस बार की थीमकोरोना संकट के बीच घर में भी रहकर भी पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में आप दे सकते हैं अपनी मदद

World Environment Day 2020 theme, Quotes and Significance: कोरोना संकट के बीच आज दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह खास दिन हर साल 5 जून को पर्यावरण क प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

प्रकृति के बिना इस धरती पर किसी भी जीव-जंतु या मानव तक की कल्पना बेमानी है। इंसानों का प्रकृति से गहरा रिश्ता है। प्रकृति में थोड़ा भी बदलाव मानव की जिंदगी में बड़ा हेरफेर कर सकता है। इसके बावजूद आज इंसान ही पर्यावरण को हानि पहुंचाने में सबसे आगे है। यही कारण है कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बनाये रखने के लिए इस दिन को मनाने का फैसला किया गया।

World Environment Day 2020: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और महत्व

इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की ओर से की गई थी और पहली बार इसे 1972 में मनाया गया। उसके बाद से लगातार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता रहा है। ये साफ है कि पर्यावरण की वजह से ही इंसान और अन्य जीव-जंतुओं का जीवन आज संभव है।

यही कारण है कि दुनिया भर की सरकारें लोगों में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए इस दिन को महत्व देती हैं। यह कोरोना संकट काल का भी समय है इसलिए जरूरी है कि आप अपने घर में ही रहकर इस दिन को मनाएं। साथ ही इस बात पर विचार करें कि पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए आप क्या योगदान दे सकते हैं।

World Environment Day 2020: पर्यावरण दिवस थीम

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का थीम Celebrate Biodiversity यानी जैव विविधता को रखा गया है। परंपरा के अनुसार हर साल विश्व पर्यावरण दिवस एक अलग देश द्वारा मनाया जाता है। ऐसे में इस बार पर्यावरण दिवस से जुड़े अहम कार्यक्रम कोलंबिया में आयोजित किए जाएंगे। इस बार के पर्यावरण दिवस की थीम के पीछे भी बड़ी अहम वजह है। देखा जाए तो यह इसका जुड़ाव हाल की कई घटनाओं से है।

ब्राजील के अमेजन वन क्षेत्र में भयंकर आग लगी, साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग की बड़ी घटनाएं सामने आई। इसके अलावा, पूर्वी अफ्रीका समेत कई देशों में कई टिड्डीयों जैसे छोटे जीवों के आतंक और अब एक वैश्विक महामारी ने दिखाया है कि इंसान किस तरह इस पर्यावरण पर निर्भर है।

World Environment Day 2020: घर में रहकर मनाएं पर्यावरण दिवस

भारत में कोरोना संकट के कारण घर में रहना बेहतर है। ऐसे में घर में रहते हुए भी आप पर्यावरण के लिए बड़ा योगदान दे सकते हैं। कई ऐसी बातें हैं जिसका पालन कर आप पर्यावरण को रोज होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। 

- प्लास्टिक या पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करें। हमेशा कपड़े की थैली का इस्तेमाल करें।- चीजों को बार-बार इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में सोचे। चीजों को रीसाइकल करने का गुण अगर आप सीखते हैं तो प्रकृति के दोहन से खुद को रोक सकेंगे।- इस साल अपने घर के पास बाग-बगीचों में पेड़-पौधे लगाएं।- नई पीढी को प्रकृति, पर्यावरण का महत्व समझाएं।

टॅग्स :विश्व पर्यावरण दिवस 2020कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसीमापार आतंकवाद से पीड़ित भारत, संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा-तस्करी और अवैध हथियार से निशाना

विश्वपाकिस्तान के सैन्य कब्जे, दमन, क्रूरता और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ खुला विद्रोह कर रही जनता, यूएन में पर्वतनेनी हरीश ने कहा-जम्मू-कश्मीर का सपना छोड़ दे

भारतअंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवसः मानवता के माथे पर बड़ा कलंक है गरीबी

विश्वपेरू संसदः रातोंरात महाभियोग चलाकर पहली महिला राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को पद से हटाया, 7वें राष्ट्रपति 38 वर्षीय जोस जेरी, 124 सांसदों ने डाला वोट

भारतअंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवसः विचार, भावनाओं, संस्कृति का सेतु है अनुवाद 

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई