लाइव न्यूज़ :

विश्व पुस्तक दिवस: भारत में आज ऑडियो पुस्तक विमोचन और डिजिटल सत्रों के आयोजन की योजना

By भाषा | Updated: April 23, 2020 06:58 IST

हार्पर कॉलिन्स की उप महाप्रबंधक (विपणन) शबनम श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान किताबें मनोरंजन, सूचना की सबसे बड़ी स्रोत हैं इसलिए इस विश्व पुस्तक दिवस पर ‘लॉकडाउन डायरीज विद हार्पर’ की योजना बनाई गई है जिसमें पाठकों और पुस्तक प्रेमियों के लिए यह संभव बनाया जाएगा कि वे घरों में रहें और अपनी पसंदीदा पुस्तकों और लेखकों से जुड़े रहें।

Open in App
ठळक मुद्देलेखकों के साथ संवाद से लेकर डिजिटल और ऑडियो प्रारूप में पुस्तकों के विमोचन और आवरण विमोचन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकाशक लॉकडाउन के बीच बृहस्पतिवार को विश्व पुस्तक दिवस मनाएंगे।हार्पर कॉलिन्स इंडिया अपने लेखकों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव कार्यक्रम करेगा और दिन भर की गतिविधियों में भोजन, संगीत, यात्रा, कविता सहित विभिन्न विषयों पर लाइव सत्र आयोजित किए जाएंगे।

लेखकों के साथ संवाद से लेकर डिजिटल और ऑडियो प्रारूप में पुस्तकों के विमोचन और आवरण विमोचन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकाशक लॉकडाउन के बीच बृहस्पतिवार को विश्व पुस्तक दिवस मनाएंगे।

हार्पर कॉलिन्स इंडिया अपने लेखकों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव कार्यक्रम करेगा और दिन भर की गतिविधियों में भोजन, संगीत, यात्रा, कविता सहित विभिन्न विषयों पर लाइव सत्र आयोजित किए जाएंगे।

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने फरवरी में रोमेडी नाऊ के साथ गठबंधन कर यह संकलन ‘‘यू आर ऑल आई नीड’’ का प्रकाशन किया जिसका संपादन रविंदर सिंह ने किया।

इस अभियान में सिंह ने रोमेडी नाऊ पर टेलीविजन प्रचार के माध्यम से लेखन पर कुछ युक्तियां बताईं। पेंगुइन की सहायक पफिन सुधा मूर्ति की किताब ‘‘हाऊ द ओनियन्स गॉट इट्स लेयर्स’’ को ई-बुक और ऑडियो प्रारूप में जारी करेगा।

हार्पर कॉलिन्स के कार्यक्रम में रविंदर सिंह, निकिता सिंह, राणा साफवी, बोरिया मजूमदार और आंचल मल्होत्रा जैसे कई लोकप्रिय लेखक होंगे।

हार्पर कॉलिन्स की उप महाप्रबंधक (विपणन) शबनम श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान किताबें मनोरंजन, सूचना की सबसे बड़ी स्रोत हैं इसलिए इस विश्व पुस्तक दिवस पर ‘लॉकडाउन डायरीज विद हार्पर’ की योजना बनाई गई है जिसमें पाठकों और पुस्तक प्रेमियों के लिए यह संभव बनाया जाएगा कि वे घरों में रहें और अपनी पसंदीदा पुस्तकों और लेखकों से जुड़े रहें।

हैशेट इंडिया ने कहा कि विश्व पुस्तक और कॉपीराइट डे मनाने के लिए इसके लेखक मिच एलबॉम एक नि:शुल्क कार्यक्रम ‘‘ह्यूमन टच’’ करेंगे जो कोरोना वायरस के समय में उम्मीद की कहानी है।

टॅग्स :कला एवं संस्कृतिसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?