लाइव न्यूज़ :

हरियाणा को दवा उद्योग के केंद के तौर पर विकसित करने के लिए कर रहे काम : खट्टर

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य को दवा उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए खट्टर ने कहा, ‘‘इसे साकार करने के लिए हरियाणा में दवा उद्योग स्थापित करने को लेकर विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला के बरवाला में ‘फार्मा क्लस्टर’ स्थापित करने के लिए जमीन आरक्षित कर दी गई है।

खट्टर ने कहा कि यह जमीन हिमाचल प्रदेश में नाहन से लगी हुई है और चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ अच्छा संपर्क है। साथ ही कहा कि हिसार में भी एक ‘औषधि पार्क’ बनाया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक खट्टर ने कहा कि पानीपत में चिकित्सकीय उपकरणों के निर्माण का एक ‘पार्क’ बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर बड़ी संख्या में ऐसे ‘क्लस्टर’ स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से हरियाणा में उद्यम स्थापित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'