लाइव न्यूज़ :

दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए काम हो रहा है: दिलबाग सिंह

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि बांदीपोरा में दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस को सुराग मिले हैं और इस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए काम हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। इस हमले में शहीद हुए दो जवानों में से एक के परिवार से मुलाकात करने के बाद सिंह सोपोर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ शुरुआती सुराग मिले हैं और पुलिस उनपर काम कर रही है और जल्द ही इस हमले में शामिल लोगों को निष्क्रिय कर देंगे। हमें कुछ सुराग मिले हैं और पुलिस हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने के लिए कार्य कर रही है।’’

सिंह ने बताया कि इस हमले में शामिल लोगों को जल्द कानून के कठघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे रक्षा कर रहे हैं और लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘आतंकवादियों और पाकिस्तानी तत्वों को इससे दर्द हो रहा है और जब कोई स्थानीय लोगों और आतंकवादियों के बीच आता है तो वे परेशान हो जाते हैं।’’

डीजीपी ने कहा, ‘‘पुलिस आतंकवादियों से लोगों की रक्षा के लिए काम कर रही है। पुलिस और सेना, बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल), सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के हमारे जवान संयुक्त रूप से आतंकवादियों को दूर रख रहे हैं। यही उनकी (आतंकवादियों) हताशा है जिसकी वजह से ये हत्याएं हो रही हैं। हम उनको जवाब देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब