लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग ने जलगांव की घटना के संदर्भ में महाराष्ट्र के गृह मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा

By भाषा | Updated: March 5, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से उनके उस बयान के लिए स्पष्टीकरण मांगा है जिसमें उन्होंने कहा था कि जलगांव के एक छात्रावास में पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को कथित रूप से निर्वस्त्र करवाकर नृत्य करवाने के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कई खबरों से पता चलता है कि मंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा था कि शिकायकर्ता के पति ने चार सदस्यीय समिति को बताया है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से अस्थिर है।

महिला आयोग ने कहा, ‘‘आयोग ने जिम्मेदार पद पर बैठे एक व्यक्ति के बयान का संज्ञान लिया है। वीडियो में दिख रही टिप्पणियां महिलाओं के प्रति आक्रामक और अपमानजनक हैं। आयोग ने मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग की है।’’

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा था कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है कि जलगांव के एक छात्रावास में पुरूष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को निर्वस्त्र करवा दिया और नृत्य करवाया।

देशमुख ने यह भी कहा था कि वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम इस कथित घटना की जांच के लिए छात्रावास गयी थी।

उन्होंने बताया, ‘‘छात्रावास में 17 महिलाएं हैं। 41 गवाहों से पूछताछ की गयी । पाया गया कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। कोई पुरूष अधिकारी छात्रावास में मौजूद नहीं था। यह महिला छात्रावास है और पुरूष पुलिसकर्मियों को वहां जाने की इजाजत नहीं है। ’’

विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था।

मंत्री ने यह भी कहा कि महिला शिकायतकर्ता की मानसिक स्थिति अस्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़