लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग ने राजस्थान में महिला के टॉप की आस्तीन काटे जाने की घटना की निंदा की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के बीकानेर में एक परीक्षा केंद्र के बाहर पुरूष गार्ड द्वारा महिला परीक्षार्थी के टॉप की अस्तानी कथित तौर काटे जाने की घटना की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

महिला आयोग ने राज्य प्रशासन से जवाब मांगा है कि परीक्षा केंद्र के बाहर महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए कोई महिल गार्ड क्यों नहीं थी।

आयोग ने एक बयान में कहा कि खबरों के जरिये उसे संज्ञान में यह बात आई है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र के बाहर महिला परीक्षार्थी के टॉप की आस्तीन एक पुरूष गार्ड ने काटी।

उसने कहा , ‘‘महिला आयोग इस कथित घटना से चिंतित है। यह किसी भी महिला के लिए अपमानजनक है। आयोग इसकी कड़ी निंदा करता है। आयोग ने इस मामने का स्वत: संज्ञान लिया है।’’

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब