लाइव न्यूज़ :

मप्र विधानसभा में महिला दिवस के मौके पर महिला विधायक ने किया प्रश्नकाल का संचालन

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:09 IST

Open in App

भोपाल, छह मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही एक महिला स्पीकर द्वारा संचालित की गयी ।

सोमवार को सदन की बैठक शुरू होते ही महिला मार्शल के साथ विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम आसंदी तक पहुंचे।

संसदीय कार्य और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने समाज में महिलाओं के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने एक महिला आरक्षक को सम्मानित करते हुए आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान के रूप में उसे गृह मंत्री की कुर्सी पर बिठाया।

इसके बाद कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने आग्रह किया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा करनी चाहिए। कुछ अन्य सदस्यों ने भी महिला दिवस के अवसर पर महिला विधायकों को बधाई दी।

बाद में अध्यक्ष गौतम ने सभी महिला विधायकों का नाम लिया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

इसके बाद अध्यक्ष ने घोषणा की कि भीकनगांव से कांग्रेस की विधायक झूमा सोलंकी प्रश्नकाल के दौरान सदन संचालित करेंगी । इसके बाद सोलंकी ने स्पीकर की कुर्सी पर बैठकर प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही संचालित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'