लाइव न्यूज़ :

बिहार के कैमूर जिले में वर्दी के नशे में मदहोश महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग शिक्षक पर जमकर बरसाई लाठियां

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2023 15:02 IST

65 साल का बुजुर्ग शिक्षक पीटने का वजह पूछता रहा। वह बार-बार पूछ रहे थे कि मेरी गलती क्या है, ये तो बताइए। मैं तो साइकिल से सड़क पार कर रहा था। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। दनादन लाठियां शिक्षक पर चलाती रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्ग टीचर महिला कॉन्टेबल से बार-बार पूछता रहा कि मेरी गलती क्या है, ये तो बताइएलेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी, उन पर दनादन लाठियां बरसाती रहींकरीब दस सेकेंड में दोनों महिला सिपाहियों ने 20 से अधिक डंडे मारे

पटना: बिहार में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में दो महिला सिपाहियों के द्वारा बुजुर्ग शिक्षक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। जबकि 65 साल का बुजुर्ग शिक्षक पीटने का वजह पूछता रहा। वह बार-बार पूछ रहे थे कि मेरी गलती क्या है, ये तो बताइए। मैं तो साइकिल से सड़क पार कर रहा था। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। दनादन लाठियां शिक्षक पर चलाती रहीं। करीब दस सेकेंड में दोनों महिला सिपाहियों ने 20 से अधिक डंडे मारे। एक सज्जन ने कहा-छोड़ दो, तब जाकर छोड़ा। वो बोल रही थीं कि गालियां दी हैं, जबकि मैंने कुछ नहीं कहा था। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। 

बताया जाता है कि दोनों महिला पुलिसकर्मी यातायात पुलिस में तैनात हैं। इनकी पहचान सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह दिख रहा है कि बुजर्ग शिक्षक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन वर्दी के नशे में मदहोश महिला सिपाहियों को उसपर दया नहीं आई। वायरल वीडियो भभुआ शहर के मंडल काला के पास का बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार जिस शिक्षक की बेरहमी से पिटाई हो रही है, उसका नाम नवल किशोर पांडे है और वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। 

पिछले 40 वर्षों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग शिक्षक नवल किशोर पांडे रोज की तरह स्कूल से बच्चों को पढ़ा कर अपने साइकिल से घर जा रहे थे, तभी भभुआ शहर के एकता चौक के पास उनकी साइकिल गिर गई। वही भभुआ थाने की तरफ से यातायात के लिए तैनात 2 महिला सिपाही उनके पास गई और कहा है कि अपनी साइकिल हटा लीजिए। लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति नवल किशोर पांडे को साइकिल हटाने में देरी होने लगी तभी गुस्साई महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग पर बिना कुछ कहे और सुने ही ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात कर दी।

इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया से शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में सपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में हैं। जांच एसडीओपी को दी गई है। वीडियो देखकर लग रहा है कि पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास है। आवश्यक रूप से कार्रवाई होगी। 

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियोBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल