लाइव न्यूज़ :

‘एक रुपए वाला क्लिनिक’ में महिला का प्रसव, मां और बच्चा दोनों ठीक, अब तक 10 प्रसव करवाए जा चुके हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 18:47 IST

रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने ‘ एक रुपए वाला क्लिनिक’ में चिकित्सक को इसकी सूचना दी। महिला को क्लिनिक में ले जाया गया जहां सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने बालक को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देक्लिनिक का संचालन एक निजी संस्था करती है। इसके सीईओ डॉ. राहुल घुले ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।सेंट्रल रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के क्लिनिक कुछ समय पहले ही शुरू किए थे।

महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय एक महिला ने एक रुपए वाले क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुभांती पात्रा रायगढ़ जिले के करजत से उपनगरीय रेलगाड़ी से मुंबई के परेल की यात्रा कर रही थी।

तभी उन्हें प्रसव पीड़ा उठी। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने ‘एक रुपए वाला क्लिनिक’ में चिकित्सक को इसकी सूचना दी। महिला को क्लिनिक में ले जाया गया जहां सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने बालक को जन्म दिया।

क्लिनिक का संचालन एक निजी संस्था करती है। इसके सीईओ डॉ. राहुल घुले ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में अब तक 10 प्रसव करवाए जा चुके हैं। सेंट्रल रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के क्लिनिक कुछ समय पहले ही शुरू किए थे, जहां पर चिकित्सक महज एक रुपए परामर्श फीस लेते हैं। 

टॅग्स :डॉक्टरथाइनदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो