लाइव न्यूज़ :

जम्मू में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने मथुरा स्थित आवास में खुदकुशी की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 22:41 IST

Open in App

मथुरा, 18 अक्तूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के गोवर्धन स्थित आवास में एक महिला सैन्यकर्मी ने बीती रात घर के पंखे के कुंदे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह जम्मू में तैनात थी और कुछ ही दिन पूर्व अवकाश पर घर आई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मृत सैन्यकर्मी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कुछ दिन से परेशान थी, उसने आत्महत्या करने से पहले उनके मोबाइल फोन पर कुछ व्हाट्सएप संदेश भेजे हैं, जिनमें एक युवक द्वारा उसको परेशान किए जाने का जिक्र है। उसने लिखा है कि उस युवक ने उसकी कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं, जिसकी वजह से वह ऐसा कदम उठा रही है।

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोवर्धन निवासी 22 वर्षीय युवती का चयन करीब दो वर्ष पूर्व सेना पुलिस में हुआ था और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद हाल ही में उसकी नियुक्ति जम्मू में लांसनायक पद पर हुई थी। उन्होंने बताया कि वह दो अक्तूबर को छुट्टी लेकर घर पर आई थी ।

मृतका के पिता के अनुसार वह मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे और बेटी नीचे की मंजिल में सोई हुई थी। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह चार बजे वह जागे तो मोबाइल फोन पर बेटी के मैसेज देखकर वह तुरंत उसके कमरे की ओर दौड़े।

उन्होंने बताया कि बेटी कमरे में पंखे से गले में फंदा डालकर लटकी हुई थी, उसको फंदे से उतार कर मथुरा के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद मृतका के पिता ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी ने बताया, मृतका के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद जांच कर पता लगाया जाएगा कि उसकी बेटी ने किस युवक पर आरोप लगाए हैं और इस मामले में सच्चाई क्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र