लाइव न्यूज़ :

डंपर से कुचलकर महिला की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: February 28, 2021 18:17 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 28 फरवरी हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में रविवार अपराह्न डंपर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गयी और महिला का बेटा व बहन घायल हो गये।

मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब दो बजे कस्बे के बड़े चौराहे में कबरई की तरफ से गिट्टी भरकर आ रहे एक डंपर से कुचलकर मसगांव गांव की महिला गुड्डो देवी (44) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महिला का बेटा अविनाश (21) और उसकी बहन गुड़िया (35) घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि महिला अपने बेटे व बहन के साथ बाइक से महोबा जिले से आई थी और बाइक से उतरते समय यह हादसा हुआ।

एसएचओ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शुक्ला ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा