उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर में महिला और उसके दो बच्चे मिलें मृत

By भाषा | Published: March 5, 2021 12:06 PM2021-03-05T12:06:10+5:302021-03-05T12:06:10+5:30

Woman and her two children found dead in north west Delhi's Shakarpur | उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर में महिला और उसके दो बच्चे मिलें मृत

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर में महिला और उसके दो बच्चे मिलें मृत

नयी दिल्ली, पांच मार्च उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर इलाके में 22 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव घर में लटकते मिले। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बृहस्पतिवार को हुई और उसे इसकी जानकारी रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर मिली।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। घर लौटने पर उसने तीनों के शव लटकते पाए।

पुलिस के अनुसार पड़ोसियों की मदद से उसने उस कमरे का दरवाजा तोड़ा, जिसमें तीनों के शव लटके हुए थे।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की बिहार के मधुबनी में पैतृक गांव जाने को लेकर अपने पति के साथ बृहस्पतिवार सुबह बहस हुई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दम्पत्ति की पांच साल पहले शादी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman and her two children found dead in north west Delhi's Shakarpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे