लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने की विपक्ष से की अपील, युवा सांसदों को ज्यादा बोलने के मौके देने का सुझाव दिया

By अनिल शर्मा | Updated: December 7, 2022 10:54 IST

पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस सत्र में र्तमान परिस्थियों में देश के विकास को नई ऊंचाइयों में ले जाने को लेकर चर्चा होगा। सभी दल अपने विचारों से इसे समृद्ध करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजी20 भारत के सामर्थ्य, इतनी बड़ी डेमोक्रेसी को विश्व को बताने का अवसर हैः पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा- विश्व समुदाय में भारत से अपेक्षाएं बढ़ीं हैं

नई दिल्लीः आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है। सदन में शीतकालीन सत्र से पहले पीएम ने अपने संबोधन में जी20 की मेजबानी मिलने को बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के पहले मिले थे। इसे 15 को आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए। हम अमृतकाल की यात्रा मे आगे बढ़ रहे हैं।

पीएम ने कहा कि ऐसे समय में देश को हिंदुस्तान को जी20 की मेजबानी का अवसर मिला है। विश्व समुदाय में जिस प्रकार से भारत का स्थान बना है। जिस प्रकार से भारत से अपेक्षाएं बढ़ीं हैं। जिस तरह से वैश्विक मंच पर भारत अपनी भागीदारी बढ़ाता जा रहा है। ऐसे समय में जी20 की मेजबानी मिलना बहुत बड़ा अवसर है।

पीएम ने कहा कि जी20 सिर्फ डिप्लोमेटिक इवेंट नहीं, बल्कि यह समय के रूप में भारत के सामर्थ्य को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का अवसर है। इतना सामर्थ्य, इतनी बड़ी डेमोक्रेसी, को विश्व को बताने का अवसर है। पीएम ने सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जी20 को लेकर सभी दलों से चर्चा हुई है। सदन में इसकी प्रतिबिम्ब जरूर नजर आएगा। इस सत्र में वर्तमान परिस्थियों में देश के विकास को नई ऊंचाइयों में ले जाने को लेकर चर्चा होगा। सभी दल अपने विचारों से इसे समृद्ध करेंगे।

पीएम ने युवा सांसदों को उन्हें ज्यादा से ज्यादा बोलने के मौके देने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि जो पहली बार सदन में आए हैं, जो युवा सांसद हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए उन्हें ज्यादा अवसर दें। ताकी उनकी भागीदारी बढ़े।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजी20संसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण