लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्र: राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- G20 शिखर सम्मेलन भारत द्वारा आयोजित सर्वोच्च प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय सभा होगी

By रुस्तम राणा | Updated: December 7, 2022 16:05 IST

जी20 की अध्यक्षता को लेकर जयशंकर ने कहा, भारत में जी20 की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। हमारा प्रयास इनमें से 200 बैठकों को भारत में विभिन्न स्थानों पर आयोजित करने का है। उन्होंने कहा, G20 शिखर सम्मेलन भारत द्वारा आयोजित सर्वोच्च प्रोफ़ाइल अंतर्राष्ट्रीय सभा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री ने कहा- गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली होंगे प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथिउन्होंने कहा, मिस्र के राष्ट्रपति ने 26 जनवरी पर भारत के निमंत्रण को स्वीकार कियाराज्यसभा को बताया- काशी SCO सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में नामित

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने बताया कि 17वां प्रवासी भारतीय दिवस 8-10 जनवरी 2023 में इंदौर में आयोजित किया जाएगा। दो वर्ष के अंतराल के बाद प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाएगा। 

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली होंगे मुख्य अतिथि

भारतीय विदेश मंत्री ने संसद के उच्च सदन को जानकारी देते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली होंगे। बता दें कि देश के विकास में भारतवंशियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्‍येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन साल 1915 में महात्‍मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्‍वदेश लौटे थे।

जी20 की अध्यक्षता को लेकर बोले जयशंकर

वहीं जी20 की अध्यक्षता को लेकर जयशंकर ने कहा, भारत में जी20 की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। हमारा प्रयास इनमें से 200 बैठकों को भारत में विभिन्न स्थानों पर आयोजित करने का है। उन्होंने कहा, G20 शिखर सम्मेलन भारत द्वारा आयोजित सर्वोच्च प्रोफ़ाइल अंतर्राष्ट्रीय सभा होगी। हम इसे एक राष्ट्रीय प्रयास के रूप में देखते हैं।

मिस्र के राष्ट्रपति ने 26 जनवरी पर भारत के निमंत्रण को स्वीकार किया

वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने कहा, जहां तक गणतंत्र दिवस समारोह का संबंध है, हमने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है और उन्होंने विनम्रतापूर्वक निमंत्रण स्वीकार किया है। 

काशी SCO सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में नामित

एस जयशंकर ने राज्यसभा को बताते हुए कहा, मुझे सदन को सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि काशी को 2022-23 के लिए पहली एससीओ सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में नामित किया गया है। यह हमारी सदियों पुरानी ज्ञान विरासत और हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की सुविधा प्रदान करेगा।

टॅग्स :S Jaishankarराज्य सभाrajya sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया