लाइव न्यूज़ :

सितंबर में कोविशील्ड की लगभग 20 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करेंगे : एसआईआई

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:50 IST

Open in App

सीरम इंस्टीच्यूट आफ इंडिया (एसआईआई) ने केंद्र को सूचित किया है कि सितंबर महीने में वह कोविड-19 रोधी टीका कोविशील्ड की करीब 20 करोड़ खुराकों की अपूर्ति सरकार और निजी असपतालों को करने में सक्षम है । आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी । सूत्रों ने बताया कि पुणे स्थित एसआईआई अगस्त महीने में कोविड टीके की 12 करोड़ खुराकों की आपूर्ति कर चुका है । उन्होंने बताया कि एसआईआई के सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित किया है कि कंपनी ने अपने उत्पादन की क्षमता को बढ़ाया है और भारत सरकार तथा निजी अस्पतालों को सितंबर महीने में कोविशील्ड की लगभग 20 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने में सक्षम है । इस साल मई में केंद्र को सौंपे उत्पादन कार्यक्रम में एसआईआई के निदेशक ने बताया था कि अगस्त और सितंबर महीने में कोविशील्ड का उत्पादन दस करोड़ खुराक तक बढाया जायेगा । बाद में मई के आखिर में सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बताया था कि कोविशील्ड का उत्पादन जून में दस करोड़ खुराक तक बढाया जायेगा । उन्होंने कहा था, ‘‘हम अपने कोविशील्ड टीके का उत्पादन बढाने के लिये प्रतिबद्ध हैं और कोविड-19 महामारी के कारण हमारे समक्ष उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों के बावजूद हम दिन-रात काम कर रहे हैं ।’’ सिंह ने शाह को लिखे पत्र में कहा था, ‘‘हमें यह सूचित करते हुये प्रसन्नता हो रही है कि हम अपने टीके कोविशील्ड के उत्पादन की मौजूदा क्षमता साढे छह करोड़ खुराक से बढा कर जून महीने में नौ से दस करोड़ खुराक करने में सक्षम होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम