लाइव न्यूज़ :

क्या दिल्ली के मौलवियों की तरह पुजारी और पादरियों को भी मिलेंगे 18 हजार रुपए? अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल से पूछा सवाल

By आजाद खान | Updated: October 29, 2022 13:05 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा है कि जिस तरीके से दिल्ली के मौलवियों को हर साल 18 हजार रुपए दिए जाते है। ऐसे में क्या दिल्ली के पुजारी और पादरियों को भी ये पैसे दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है जो पहले मंदिर का विरोध कर रहे थे अब वे हिंदू बन रहे है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए दिल्ली के पुजारी और पादरियों को भी मिलेंगे 18 हजार रुपए देने की बात कही है।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने सीएम अरविंद केजरीवाल को फर्जी बताया और कहा कि मंदिर का विरोध करने वाले आज हिंदू बन रहे है। 

उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि वे दिल्ली के मौलवियों को सलाना 18 हजार रुपए देते है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह कहा था कि भारतीय नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छपने चाहिए। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था। 

अनुराग ठाकुर ने क्या आरोप लगाया है

नई दिल्ली में हुए एक प्रेस वार्ता में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नया-नया प्रोपेगेंडा चलाती है ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जाए और इनके द्वारा किए गए भष्टाचार पर चर्चा न हो। 

इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल से सवाल भी पूछा है और कहा है कि जहां वे हर साल दिल्ली में मौलवियों को 18 हजार रुपए देते है, वहीं वे मंदिर के पुजारी, गुरुद्वारे को ग्रंथियों और चर्च के पादरियों को अभी तक पैसे क्यों नहीं दिए। 

अरविंद केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर आगे भी निशाना साधा और कहा कि वे अराजकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वे राम मंदिर का विरोध करने वाले है और उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान भी किया है। ऐसे शख्स को अपनी ही पार्टी के एक मंत्री को बर्खास्त भी करना पड़ा है। 

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी हमला बोला है और कहा है कि हमने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाया है और ईंधन की कीमतों में कमी की है। यही कारण है कि भाजपा शासिज राज्यों में तेल की कीमतों में कमी आई है, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में अभी भी इसके दाम बढ़े ही है। 

टॅग्स :अनुराग ठाकुरNew Delhiअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम