लाइव न्यूज़ :

क्या पंजाब में तीसरा फ्रंट खड़ा करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू?

By बलवंत तक्षक | Updated: July 22, 2019 08:09 IST

क्या सिद्धू की भाजपा के साथ फिर से कोई सुलह हो सकती है? इस्तीफा मंजूर होने के बाद से ही ऐसे सवाल सत्ता के गलियारों में तैर रहे हैं. इन सवालों के जवाब देने के बजाए सिद्धू ने फिलहाल चुप्पी साधे रखना ही बेहतर समझा है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस आलाकमान की तरफ से कोई सुनवाई नहीं होने करने से भी सिद्धू काफी आहत हैं. ऐसे में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिद्धू अब कांग्रेस को भी अलविदा कहेंगे?

क्या पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में तीसरा फ्रंट खडा करेंगे? कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा मंजूर होने के साथ ही सियासी हलकों में सिद्धू के राजनीतिक भविष्य को लेकर इस तरह के सवाल उठने लगे हैं. सिद्धू अपना महकमा बदले जाने से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से तो नाराज थे ही, कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कोई सुनवाई नहीं होने करने से भी वे काफी आहत हैं.

ऐसे में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिद्धू अब कांग्रेस को भी अलविदा कहेंगे? पंजाब के राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आम आदमी पार्टी (आप) और प्रदेश के दूसरे छोटे-छोटे दलों की ओर से मिले न्योते को स्वीकार कर सिद्धू राज्य में कोई तीसरा फ्रंट खड़ा करेंगे? क्या सिद्धू की भाजपा के साथ फिर से कोई सुलह हो सकती है? इस्तीफा मंजूर होने के बाद से ही ऐसे सवाल सत्ता के गलियारों में तैर रहे हैं. इन सवालों के जवाब देने के बजाए सिद्धू ने फिलहाल चुप्पी साधे रखना ही बेहतर समझा है.

भाजपा छोड़ने के बाद दो साल पूर्व, कांग्रेस में शामिल होने से पहले आम आदमी पार्टी ने सिद्धू से अपने साथ आने की पेशकश की थी, लेकिन सिद्धू मुख्यमंत्री बनना चाहते थे. उनकी इस पेशकश को आप ने तब स्वीकार नहीं किया था. सिद्धू की महत्वकांक्षाओं को देखते हुए भाजपा ने उन्हें पार्टी में हाशिये पर डाल दिया था. इससे आहत सिद्धू ने भाजपा छोड़ दी थी.

बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी सिद्धू की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा कमजोर नहीं पड़ी है. वे लगातार कैप्टन से पंगा लेते रहे हैं. इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब सिद्धू ने खुद को कैप्टन के बराबर खड़ा दिखाने के लिए मुख्यमंत्री की अवहेलना की. ऐसा नहीं है कि कांग्रेस आलाकमान सिद्धू की महत्वकांक्षाओं से अनजान है. हो सकता है, उन्हें पार्टी में बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे दे. लेकिन अभी सारा कुछ भविष्य के गर्भ में है.

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया