लाइव न्यूज़ :

अगर संयुक्त किसान मोर्चा अनुमति देता है तो 26 नवंबर को संसद की तरफ मार्च करेंगे: किसान नेता चढूनी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 23:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात नवंबर हरियाणा भाकियू (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यदि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) मंजूरी देता है तो राज्य के किसान 26 नवंबर को संसद की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को रोहतक में हुई एक बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया और अब मोर्चे की मंजूरी का इंतजार है।

चढूनी ने संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा के रोहतक में राज्य के विभिन्न किसान संगठनों की एक बैठक हुई।

बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में उन्होंने कहा, ''हमने बैठक में 26 नवंबर को, जोकि संविधान दिवस भी है, संसद तक मार्च करने का फैसला किया। नौ नवंबर को हम यह फैसला एसकेएम की बैठक के समक्ष रखेंगे। अगर वे इसे मंजूरी देते हैं, तो हम जाएंगे।''

किसान नेता ने कहा कि रोहतक में हुई बैठक में मांग की गई कि भाजपा सांसद अरविंद शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

रोहतक में शुक्रवार को अपनी पार्टी के कुछ नेताओं को रोके जाने को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए रोहतक के भाजपा सांसद ने शनिवार को कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर कोई हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को निशाना बनाने की कोशिश करता है, तो ''आंख निकाल ली जाएगी और हाथ काट दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?