लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

By भाषा | Updated: September 5, 2021 14:01 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन से वस्तुत: इनकार करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी और चुनावों के लिए किसी बड़े दल से हाथ मिलाने के बारे में “विचार भी नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा कि पिछले 32 वर्षों में उत्तर प्रदेश पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बसपा और सपा की सरकारें लोगों के भरोसे पर खरा उतरने में नाकाम रहीं और कांग्रेस राज्य में वापसी करने के लिए तैयार है। पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में, लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों की नजरों में, अगले वर्ष होने वाले चुनावों में भाजपा को चुनौती देने वाली मुख्य पार्टी कांग्रेस ही है और भरोसा जताया कि पार्टी प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में चुनाव जीतेगी और अगली सरकार का गठन करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी की “देखरेख” में चुनाव लड़ेगी क्योंकि वह राज्य की प्रभारी महासचिव हैं और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इस मुद्दे पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा। उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए गठबंधनों पर कांग्रेस के रूख के बारे में पूछे जाने और सपा एवं बसपा के साथ गठबंधन की किसी संभावना पर लल्लू ने कहा, “गठबंधनों पर कांग्रेस का रुख साफ है, हम केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। हम फिर से बड़े दलों के साथ गठबंधन करने के बारे में विचार भी नहीं करेंगे।” पिछले 32 वर्षों में गैर कांग्रेसी सरकारों के कुशासन की बात करने वाली कांग्रेस की पुस्तिका को लेकर सपा और बसा की प्रतिक्रिया की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि साफ है कि गरीबों, किसानों, युवाओं और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर “हम छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे।” लल्लू ने कहा, “हम मजबूत विपक्ष के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हम चुनाव जीतेंगे और 2022 में सरकार बनाएंगे।” साथ ही कहा कि वह गठबंधन के विषय पर छोटे दलों के साथ संपर्क में हैं लेकिन अभी ब्योरों पर बात नहीं कर सकते।” सपा और बसपा दोनों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार किया है जहां सपा के अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी और मायावती ने कहा है कि बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। लल्लू ने दावा किया कि 2022 के चुनावों में सपा को भाजपा को मुख्य चुनौती देने वाली पार्टी बताना मीडिया की रचना है और असल में कांग्रेस ही भाजपा से मुकाबला करने के लिए मजबूती से खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें