लाइव न्यूज़ :

'अगर एक भी आरोप साबित होता है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा', वीडियो जारी कर बृजभूषण शरण सिंह ने रखी अपनी बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 7, 2023 15:11 IST

बृजभूषण शरण सिंह ने एक वीडियो जारी कर के कहा है कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो वह फांसी पर लटक जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है इसलिए वह अभी इस मामले को लेकर ज्यादा नहीं बोल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह ने वीडियो जारी कर रखी अपनी बातकहा- अगर एक भी आरोप साबित होता है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगाकहा- मैंने किसी बच्चे को गलत नजर से नहीं देखा

नई दिल्ली: WFI के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है। देश के शीर्ष पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि बृजभूषण अपने खिलाफ लगे सारे आरोपों को नकारते रहे हैं। अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर के कहा है कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो वह फांसी पर लटक जाएंगे।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ये जो मेरे ही बच्चे मेरे उपर आरोप लगा रहे हैं, "ये खिलाड़ी दिन भी नहीं बता पा रहे हैं कि कौन से दिन था और कौन सी तारीख। जो लड़ाई में लड़ रहा हूं वो आपके जूनियर बच्चों के लिए लड़ रहा हूं। इन बीते हुए पहलवानों को सब मिल चुका है लेकिन जो गरीब परिवार के बच्चे हैं मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ये लड़ाई आपके बच्चों की है।"

उन्होंने आगे कहा, "पहलवानी करने वाली किसी भी लड़की से पूछा जाए कि क्या ये आरोप सच्चे हैं और अगर उसने हां कह दिया तो जो चाहे कर लेना। इस मामले की जांच खत्म हो जाएगी, क्योंकि मैं खुद को जानते हैं। 12 साल में मैंने किसी बच्चे को गलत नजर से नहीं देखा। मैं चार महीने से लोगों की गाली सुन रहा हूं। पहले दिन भी मैंने यही कहा था कि अगर एक भी आरोप साबित होता है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा, आज भी मैं यही कहता हूं।" 

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है इसलिए वह अभी इस मामले को लेकर ज्यादा नहीं बोल सकते हैं। WFI के प्रमुख ने कहा कि उनकी बात भी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। यही कारण है कि वह यह वीडियो बना रहे हैं।

बता दें कि जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चीफ बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे कुछ पहलवानों का साथ देने रविवार, 7 मई को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य भी पहुंचे। इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, 'उन्हें (प्रदर्शनकारी पहलवानों को) हमारा पूरा समर्थन है। हम आज (भविष्य की कार्रवाई के बारे में) आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे। गिरफ्तारी (बृज भूषण शरण सिंह की) होनी चाहिए।'

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहबजरंग पूनियाविनेश फोगाटराकेश टिकैतWFIWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप