लाइव न्यूज़ :

झारखंड की मंत्री ने कहा: मसानजोर बांध की तरफ आंख उठाकर देखने वालों की आंखें निकाल ली जाएंगी

By भाषा | Updated: August 6, 2018 05:15 IST

अल्पसंख्यक कल्याण और महिला एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी ने यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल सरकार के ‘‘किसी भी गलत काम को बर्दाश्त’’ नहीं करेंगी।

Open in App

रांची/कोलकाता, 6 अगस्तः भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के मजदूरों को झारखंड के दुमका जिले में स्थित मसानजोर बांध की दीवारें रंगने से रोकने के बाद झारखंड की मंत्री लुईस मरांडी ने आज बैराज की तरफ देखने का दुस्साहस करने वालों की ‘‘आंखें निकाल लेने’’ की धमकी दी।

अल्पसंख्यक कल्याण और महिला एवं बाल विकास मंत्री ने यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल सरकार के ‘‘किसी भी गलत काम को बर्दाश्त’’ नहीं करेंगी। दुमका से भाजपा की विधायक लुईस ने कहा, ‘‘अगर किसी ने मसानजोर बांध की तरफ आंख उठाकर देखा तो हम उसकी आंखें निकाल लेंगे।’’ 

राज्य की भाजपा सरकार ने बांध के झारखंड में होने का हवाला देते हुए बांध को सफेद और नीले रंगों में रंगने की पश्चिम बंगाल सरकार की कोशिश पर तीन अगस्त को आपत्ति जतायी थी। पश्चिम बंगाल के सिंचाई मंत्री सोमेन महापात्र ने जवाब में कहा कि बांध का प्रबंधन उनकी सरकार करती है और किसी को मजदूरों को काम करने से रोकने का ‘‘कोई अधिकार नहीं है।’’

लुईस ने यह भी मांग की कि ‘‘बांध को लेकर पश्चिम बंगाल और अविभाजित बिहार की सरकारों के बीच हुए समझौते को सार्वजनिक करना चाहिए।’’ झारखंड का गठन 2000 में हुआ था। झारखंड बिहार से अलग कर बनाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘बांध झारखंड में है। जब उसका निर्माण हुआ था, दुमका के 144 गांवों के लोग विस्थापित हुए थे।’’ मंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रघुबर दास को विषय से अवगत करा दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि मजदूरों को दुमका प्रशासन से मंजूरी लिए बिना इलाके में नहीं आना चाहिए था। महापात्र ने कहा कि लुईस की टिप्पणी असभ्य है और पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा शासित राज्य के नेताओं की धमकाने की रणनीतियों का माकूल जवाब देंगे।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :झारखंडपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी