लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में सोनिया, मनमोहन से मिल कर चिदंबरम ने कहा, हिम्मत नहीं हारूंगा

By भाषा | Updated: September 23, 2019 13:34 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद देने के साथ ही चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को पिछले दिनों अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया थाआईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार चिदंबरम पिछले कई दिनों से तिहाड़ में बंद हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए शनिवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। सोनिया और मनमोहन से मुलाकात के बाद चिदंबरम ने दोनों का आभार जताया और कहा कि जब तक कांग्रेस साहस बनाए रखेगी तब तक वह भी साहसी बने रहेंगे।

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार चिदंबरम पिछले कई दिनों से तिहाड़ में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया और मनमोहन सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ पहुंचे और उन्होंने चिदंबरम से मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों ने चिदंबरम से उनकी खैरियत पूछने के साथ ही उनके प्रति एकजुटता प्रकट की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद देने के साथ ही चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत में बेरोजगारी, भीड़ हिंसा, कश्मीर में तालाबंदी, नौकरियां खत्म होने एवं विपक्षी नेताओं को जेल में डालने के अलावा सब अच्छा है।

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टिप्पणी पोस्ट की। उन्होंने कहा, ''मैं आज सम्मान की अनुभूति कर रहा हूँ कि सोनिया गांधी जी और डॉ. मनमोहन सिंह जी मुझसे मिलने आए। जब तक कांग्रेस पार्टी मजबूत और साहसी है, मैं भी मजबूत और साहसी बना रहूंगा।''

चिदंबरम ने कहा, '' बेरोजगारी, कम वेतन, भीड़ हिंसा, कश्मीर में तालाबंदी, मौजूदा नौकरियों के खत्म होने और विपक्षी नेताओं को जेल में डालने के अलावा भारत में सब अच्छा है।'' दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन में '' हाउडी मोदी'' कार्यक्रम में कहा था कि भारत में सब अच्छा है।

मुलाकात के बाद चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, ''मेरे पिता और मेरा परिवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बहुत आभारी हैं। उन्होंने मुलाकात की और अपना समर्थन जताया।'' उन्होंने कहा कि यह इस राजनीतिक लड़ाई में हमारा हौसला बढ़ाने वाला है। इससे पहले 18 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद ने जेल में चिदंबरम से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को पिछले दिनों अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

टॅग्स :पी चिदंबरमसोनिया गाँधीमनमोहन सिंहकार्ति चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप