लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने मोदी सरकार से पूछा- जेएनयू, शिवाजी वाली किताब पर 'अभिव्यक्ति की आजादी' का अलग-अलग पैमाना क्यों

By भाषा | Updated: January 15, 2020 20:13 IST

शिवसेना ने मराठी मुखपत्र ‘‘सामना’’ में एक संपादकीय में मांग की है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय हिंदुत्व के विचारक वी डी सावरकर पर अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी करे। पार्टी ने उनके लिए भारत रत्न की भी मांग की है।

Open in App

शिवसेना ने जेएनयू मामले और छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना वाली विवादित किताब पर ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’’ को लेकर ‘‘अलग-अलग मापदंड’’ अपनाने के लिए बुधवार को अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर सवाल उठाया।शिवसेना ने मराठी मुखपत्र ‘‘सामना’’ में एक संपादकीय में मांग की है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय हिंदुत्व के विचारक वी डी सावरकर पर अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी करे। पार्टी ने उनके लिए भारत रत्न की भी मांग की है।दिल्ली भाजपा के नेता जय भगवान गोयल की किताब ‘आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी’ से महाराष्ट्र की राजनीति गर्मा गयी है। शिवसेना ने कहा, ‘‘जब एक अनजान सा भाजपा कार्यकर्ता एक किताब प्रकाशित कराता है तो भाजपा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के आधार पर उसका बचाव करती है लेकिन वह आसानी से भूल जाती है कि जेएनयू के छात्रों के मामले में भी यही सिद्धांत लागू होता है, जो इसके लिए लड़ रहे हैं।’’

किताब पर प्रतिबंध की मांग करने वाली शिवसेना ने हैरानी जतायी कि भाजपा ने गोयल को पार्टी से अब तक निलंबित क्यों नहीं किया है। शिवसेना ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इस मामले का निपटारा हो जाए लेकिन किताब का लेखक इसे फिर से लिखने पर डटा हुआ है, इससे साफ जाहिर होता है कि मुद्दा अबतक नहीं निपटा है।’’

शिवसेना ने सावरकर को भारत रत्न प्रदान करने की अपनी पुरानी मांग फिर से उठायी है। सावरकर की विरासत को बरकरार रखने के लिए भाजपा पर केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने पूछा कि क्या गृह मंत्रालय उनके खिलाफ अशोभनीय सूचना फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आदेश जारी करेगा। 

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे