सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखने लगे हैं राहुल गांधी? हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता के लुक का उड़ाया मजाक

By अनिल शर्मा | Published: November 23, 2022 11:41 AM2022-11-23T11:41:47+5:302022-11-23T11:50:24+5:30

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि "मैंने कुछ दिन पहले एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी के नए लुक से कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर आपको अपना लुक बदलना है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?"

Why does Rahul Gandhi look like Saddam Hussain Himanta Biswa Sarma made fun of Congress leader's look | सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखने लगे हैं राहुल गांधी? हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता के लुक का उड़ाया मजाक

सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखने लगे हैं राहुल गांधी? हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता के लुक का उड़ाया मजाक

Highlightsहिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है।कांग्रेस का व्यवहार उनके करीब हैं जो अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं।

अहमदाबादः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस नेता का चेहरा बदल गया है और वह सद्दाम हुसैन की तरह अधिक दिखते हैं।'' असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि "मैंने कुछ दिन पहले एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी के नए लुक से कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर आपको अपना लुक बदलना है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। गांधीजी की तरह दिखें तो और भी अच्छा है, लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?"

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। कांग्रेस का व्यवहार उनके करीब हैं जो अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं।" भाजपा नेता ने कहा कि 2014 से पहले लोग इसे बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद कहते थे, हिमंत बिस्वा ने पूछा, "अब आप सोचते हैं, राम भगवान हैं और बाबर कौन है? उनके नाम एक साथ क्यों लिए गए? लेकिन यह अभ्यास कांग्रेस शासन के दौरान था। हिमंत ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बने और बाबर का नाम मिटा दिया।

हिमंत बिस्वा विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में प्रचार कर रहे हैं। वह आगामी एमसीडी चुनाव के लिए दिल्ली में भी थे। सरमा ने हाल ही में हुई दिल्ली हत्याकांड का जिक्र किया और 'लव जिहाद' के खिलाफ एक मजबूत कानून और समान नागरिक संहिता के लिए पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत की तरफ ध्यान दिलाया।

हिमंत ने कहा, "राहुल गांधी आजकल जहां भी जाते हैं, तो सावरकर का अपमान करते हैं, जो 26 साल तक जेल में रहे। आपकी हिम्मत कैसे हुई! क्या आपको लगता है कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के अलावा किसी नेता का कोई योगदान नहीं था? लेकिन अब स्थिति बदल गई है।"

Web Title: Why does Rahul Gandhi look like Saddam Hussain Himanta Biswa Sarma made fun of Congress leader's look

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे