लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने क्यों कहा, सिद्धू से पहली बार मिला तो वह नहीं जानते थे कि मैं 'राहुल गांधी' हूं, जानिए पूरी बात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 6, 2022 19:06 IST

राहुल गांधी ने सीएम पद के लिए चन्नी के नाम का ऐलान तो किया लेकिन साथ में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की भी तारीफ करना नहीं भूले।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने भाषण में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर तारीफ कीराहुल गांधी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू शुरू से हरफनमौला थेराहुल गांधी ने कहा कि दून स्कूल के मैच में नवजोत सिद्धू बॉलर थे और इन्होंने छह विकेट लिए थे

लुधियाना:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पंजाब कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर चल रही गुटबाजी को विराम देते हुए मौजूद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगा दी।

इस मौके पर राहुल गांधी के बगल में बैठे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ राहुल गांधी को बड़े ध्यान से सुन रहे थे।

बीते कई दिनों से पंजाब कांग्रेस में सीएम पद को लेकर नेताओं के बीच लंबी सेंधमारी चल रही थी। शायद यही कारण रहा हो राहुल गांधी ने सीएम पद के लिए चन्नी के नाम का ऐलान तो किया लेकिन साथ में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की भी तारीफ करना नहीं भूले।

राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान सिद्धू की शख्सियत की तारीफ करते हुए कहा,  "मैं जब 40 साल पहले नवजोत सिंह सिद्धू से मिला था तो वह मुझे नहीं जानते थे की मैं ही राहुल गांधी हूं। उस वक्त मैं दून स्कूल में पढ़ रहा था, जहां ये क्रिकेट मैच खेलने पहुंचे थे।"

राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू शुरू से हरफनमौला थे। दून स्कूल में पढ़ाई के दौरान संडे के दिन सुबह आठ बजे क्रिकेट का मैच था। वह मैच यादविंदर पब्लिक स्कूल और दून स्कूल के बीच खेला गया था। तब नवजोत सिद्धू भी खेलने पहुंचे थे। उस वक्त सिद्धू बॉलर थे और इन्होंने छह विकेट लिए थे। 

खुद के बारे में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि साल 2004 से राजनीति में हूं। इसलिए राजनीति की थोड़ी समझ मैं भी रखता हूं। कोई नेता 10-15 दिन में पैदा नहीं होता, वह सालों तक लड़ाई करके, संघर्ष करके बनता है।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसके पास हीरों की कोई कमी नहीं है। बड़ा दुख होता है जब कांग्रेस की छवि को बदनाम करने के लिए पार्टी नेताओं के बारे में झूठा प्रचार किया जाता है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप