लाइव न्यूज़ :

शिवसेना किसकी? उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चुनाव आयोग को शिंदे की याचिका पर अभी फैसला नहीं लेने का निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 13:59 IST

शिवसेना पर किसका अधिकार होगा, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को फिलहाल इस संबंध में फैसला नहीं लेने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीफ न्यायाधीश एनवी रमण, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ कर रही है सुनवाई।महाराष्ट्र के हाल के राजनीतिक संकट से संबंधित मामलों को संविधान पीठ के पास भेजने पर विचार, सोमवार को होगा फैसला।इससे पहले चुनाव आयोग ने 8 अगस्त तक शिंदे और ठाकरे पक्षों से पार्टी पर अधिकार को लेकर सबूत मांगे थे।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट को बड़ी राहत देते हुए निर्वाचन आयोग को अभी एकनाथ शिंदे धड़े की उस याचिका पर कोई फैसला नहीं लेने का निर्देश दिया, जिसमें कहा गया है कि उसे ही असली शिवसेना माना जाए और पार्टी का चुनावी चिह्न दिया जाए। 

चीफ न्यायाधीश एनवी रमण, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि वह महाराष्ट्र के हाल के राजनीतिक संकट से संबंधित मामलों को संविधान पीठ के पास भेजने पर सोमवार तक फैसला लेगी।

शिंदे गुट से सुप्रीम कोर्ट ने पूछे सवाल 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान गुरुवार को चीफ जस्टिस एनवी रमण ने शिंदे गुट से अहम सवाल पूछे और कहा कि 'चुनाव के बाद अगर आप राजनीतिक दलों की पूरी तरह अनदेखी कर रहे हैं तो क्या यह लोकतंत्र के लिए खतरा नहीं है।' इस पर शिंदे खेमे का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने जवाब दिया- नहीं।

पीठ ने कहा, ‘हम इस पर फैसला लेंगे कि मामले को पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेजा जाए या नहीं।’ कोर्ट ने महाराष्ट्र में हाल के राजनीतिक संकट के दौरान शिवसेना और उसके बागी विधायकों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। 

इस संकट से राजनीतिक दलों में विभाजन, विलय, दल बदल और अयोग्य करार देने समेत संवैधानिक मुद्दे पैदा हुए हैं। बता दें कि शिवसेना पर अधिकार की लड़ाई के बीच चुनाव आयोग ने 8 अगस्त तक दोनों पक्षों से सबूत मांगे थे, जिसके बाद मामले की सुनवाई होनी थी।

शिंदे ने चुनाव आयोग के सामने क्या दिए हैं तर्क

एकनाथ शिंदे ने तर्क दिया है कि वह असली शिवसेना है। शिंदे का कहना है कि 15 विधायकों का एक समूह 39 के समूह को विद्रोही नहीं कह सकता है। शिंदे के नेतृत्व वाले गुट ने स्वयं को असली शिवसेना के तौर पर मान्यता दिए जाने का अनुरोध किया है। 

शिंदे गुट ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उसे लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा में दी गई मान्यता का हवाला देते हुए शिवसेना का चुनाव चिह्न आवंटित करने की मांग की थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

पीठ के पास महाराष्ट्र के हालिया राजनीतिक संकट से जुड़ी छह याचिकाएं लंबित हैं। इस राजनीतिक संकट के कारण राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी और एकनाथ शिंदे शिवसेना के अन्य बागी विधायकों और भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बन गए।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनासुप्रीम कोर्टचुनाव आयोगएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?