लाइव न्यूज़ :

Who is Mukesh Ahlawat: कौन हैं मुकेश अहलावत?, 2020 में पहली बार बने विधायक, आतिशी कैबिनेट में हो रहे शामिल!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 20, 2024 11:37 IST

Who is Mukesh Ahlawat: दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक मुकेश अहलावत, मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देWho is Mukesh Ahlawat: मुकेश अहलावत 48,042 वोटों से चुनाव जीता था। Who is Mukesh Ahlawat: अनुसूचित जाति के कल्याण के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की जगह लेंगे।Who is Mukesh Ahlawat: आप के टिकट पर सुल्तानपुर माजरा से चुनाव लड़ा था।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मुकेश अहलावत शनिवार को दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। दलित विधायक दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। अहलावत ने पहली बार 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के टिकट पर सुल्तानपुर माजरा से चुनाव लड़ा था। उन्होंने 48,042 वोटों से चुनाव में जीत हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार के तौर पर अहलावत का नाम चर्चा में था। हालांकि चुनावी गठबंधन के चलते ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई।

48 वर्षीय दलित नेता पहली बार कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। अहलावत वर्तमान में पार्टी की राजस्थान इकाई के सह-प्रभारी हैं। अहलावत ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के राम चंद्र चावड़िया को 48,042 मतों के अंतर से हराकर सुल्तानपुर माजरा निर्वाचन क्षेत्र में आप को जीत दिलाई थी। अहलावत खुद को पेशे से एक व्यवसायी बताते हैं।

उनका जन्म नौ नवंबर 1975 को हुआ था। उन्होंने 1994 में रवींद्र पब्लिक स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। आप में शामिल होने से पहले उन्होंने 2013 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से चुनाव लड़ा था, जिसमें वह कांग्रेस के जय किशन से हार गए थे। सुल्तानपुर माजरा एक उपनगरीय विधानसभा सीट है, जो उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 21 सितंबर को पद की शपथ लेने वाले हैं। अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने के कारण उनका कार्यकाल छोटा होगा। दिल्ली सरकार की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित सात सदस्य हो सकते हैं। सातवें सदस्य के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है। 26-27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान शपथ दिलाई जाएगी।

दिल्ली के चार अन्य मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और इमरान हुसैन कैबिनेट पद की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत अनुसूचित जाति के कल्याण के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की जगह लेंगे।दिल्ली उत्तर पश्चिम क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण दलित चेहरे अहलावत को दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद की जगह मंत्री बनाया जाएगा। आनंद ने अप्रैल में केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :दिल्ली सरकारAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे