लाइव न्यूज़ :

कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा?, सीआर पाटिल की जगह होंगे गुजरात भाजपा अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2025 21:43 IST

गुजरात भाजपाः वर्तमान में सहकारिता, नमक उद्योग, एमएसएमई, कुटीर, खादी और ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वकर्मा भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष-निर्वाचित हैं।अहमदाबाद की निकोल सीट से तीन बार के विधायक हैं।तीन साल का कार्यकाल जुलाई 2023 में समाप्त हो गया था।

अहमदाबादः गुजरात के मंत्री और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता जगदीश विश्वकर्मा का सत्तारूढ़ भाजपा की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष बनना तय हो गया है, क्योंकि शुक्रवार को इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार रहे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। आधिकारिक रूप से विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा शनिवार को गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में होगी। हालांकि, पार्टी ने विश्वकर्मा को ‘अध्यक्ष-निर्वाचित’ घोषित कर दिया है, क्योंकि उनके अलावा किसी ने भी इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक यज्ञनेश दवे ने कहा, ‘‘विश्वकर्मा भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष-निर्वाचित हैं। निर्वाचन की औपचारिक घोषणा और कार्यभार ग्रहण समारोह शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे गांधीनगर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में होगा।’’ विश्वकर्मा (52) अहमदाबाद की निकोल सीट से तीन बार के विधायक हैं।

वह वर्तमान में सहकारिता, नमक उद्योग, एमएसएमई, कुटीर, खादी और ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री हैं। विश्वकर्मा इससे पहले भाजपा की अहमदाबाद नगर इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। विश्वकर्मा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और नवसारी से लोकसभा सदस्य सीआर पाटिल का स्थान लेंगे, जिनका तीन साल का कार्यकाल जुलाई 2023 में समाप्त हो गया था।

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीअमित शाहसीआर पाटिलCR Patil
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप