लाइव न्यूज़ :

Aman Sehrawat won bronze in Paris Olympics: 11 साल में माता-पिता को खो दिया, 21 साल में ओलंपिक चैंपियन, जानें कौन हैं अमन सहरावत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2024 06:24 IST

Aman Sehrawat won bronze in Paris Olympics: अमन सहरावत ने कहा कि मेरे माता-पिता हमेशा चाहते थे कि मैं पहलवान बनूं। ओलंपिक के बारे में कुछ नहीं जानते थे लेकिन वे चाहते थे कि मैं पहलवान बनूं।

Open in App
ठळक मुद्देAman Sehrawat won bronze in Paris Olympics: ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के 7वें पहलवान बन गए।  Aman Sehrawat won bronze in Paris Olympics: पदक अपने माता-पिता और देश को समर्पित करता हूं। Aman Sehrawat won bronze in Paris Olympics: ओलंपिक में सबसे कम उम्र के भारतीय पदक विजेता बने।

Aman Sehrawat won bronze in Paris Olympics: पुरुषों के 57 किग्रा कुश्ती में अमन सहरावत भारत की उम्मीद बन गए। दिल्ली के रहने वाले छोरे ने कमाल कर दिया। 21 वर्षीय अमन सहरावत शुक्रवार को पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा कांस्य पदक में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज़ को 13-5 से हराकर ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के 7वें पहलवान बन गए। अपना कांस्य पदक अपने दिवंगत माता-पिता और भारत को समर्पित किया। अमन ने कहा कि मेरे माता-पिता हमेशा चाहते थे कि मैं पहलवान बनूं। वे ओलंपिक के बारे में कुछ नहीं जानते थे लेकिन वे चाहते थे कि मैं पहलवान बनूं। मैं यह पदक अपने माता-पिता और देश को समर्पित करता हूं। अमन जब 11 वर्ष के थे, तब अपने माता-पिता को खो दिया। वह ओलंपिक में सबसे कम उम्र के भारतीय पदक विजेता बने।

WHO IS AMAN SEHRAWAT won bronze in Paris Olympics: अमन सहरावत कौन है?

अमन सहरावत एक युवा भारतीय पहलवान हैं, जिन्होंने कुश्ती जगत में विशेषकर पेरिस 2024 ओलंपिक में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। 16 जुलाई 2003 को हरियाणा के झज्जर में जन्मे अमन का जीवन शुरू में ही त्रासदी से भरा रहा। उन्होंने 11 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया।

अवसाद के कारण मां की मृत्यु हो गई और एक साल बाद पिता की मृत्यु हो गई। कठिनाइयों के बावजूद अमन को कुश्ती को नहीं छोड़ी। उन्होंने कोच ललित कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। भारत ने अब 2008 के बाद से हर ओलंपिक खेलों में कुश्ती में पदक जीता है।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024दिल्लीहरियाणानरेंद्र मोदीविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम