लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 01:49 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गांधी जूलॉजिकल पार्क में सात साल की सफेद बाघिन ‘मीरा’ ने दो शावकों को जन्म दिया है।पार्क के क्यूरेटर डॉ गौरव परिहार ने बताया कि इन शावकों के जन्म के बाद, पार्क में बाघों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। उन्होंने बताया कि मीरा ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में दो शावकों को जन्म दिया। परिहार ने कहा कि नवजात शावकों को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार चिड़ियाघर में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए 40 दिनों के लिए अलग-थलग रखा जाएगा कि वे किसी प्रकार के संक्रमण की चपेट में न आयें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप