लाइव न्यूज़ :

आखिर कहां चले गए आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा?, रेप, हिरासत, गोलीबारी, पथराव और फरार, 50 घंटे से ढूंढ रही पंजाब पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 14:13 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर पहली बार विधायक बने पठानमाजरा उस समय हरियाणा के करनाल स्थित डबरी गांव में अपने एक रिश्तेदार के आवास पर थे जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने वहां पहुंची लेकिन वह हिरासत से बचकर भाग निकले।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में पठानमाजरा (रिश्तेदार) के आवास पर छापा मारा।शरारती तत्वों ने पुलिस दल पर पथराव किया और गोलियां चलाईं।विधायक पठानमाजरा समर्थकों की गोलीबारी और पथराव की आड़ में भाग निकले।

पटियालाः बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद समर्थकों द्वारा पुलिस पर की गई गोलीबारी और पथराव के बीच हिरासत से भागे आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का एक दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पठानमाजरा को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर पहली बार विधायक बने पठानमाजरा उस समय हरियाणा के करनाल स्थित डबरी गांव में अपने एक रिश्तेदार के आवास पर थे जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने वहां पहुंची लेकिन वह हिरासत से बचकर भाग निकले।

पटियाला अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के प्रभारी प्रदीप बाजवा ने मंगलवार को कहा, "हमने हरियाणा में पठानमाजरा (रिश्तेदार) के आवास पर छापा मारा। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन ग्रामीणों के एक समूह और कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस दल पर पथराव किया और गोलियां चलाईं।" उन्होंने बताया कि सनौर से विधायक पठानमाजरा समर्थकों की गोलीबारी और पथराव की आड़ में भाग निकले।

अधिकारियों के अनुसार, पठानमाजरा और उसके समर्थक दो एसयूवी - एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर - में सवार होकर भाग गए। उन्होंने बताया कि उन्हें रोकने की कोशिश करने वाला एक पुलिसकर्मी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विधायक के एक साथी बलविंदर सिंह को तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त की लेकिन विधायक दूसरी गाड़ी में भागने में कामयाब रहे। यहां सिविल लाइंस पुलिस थाने में एक सितंबर को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पठानमाजरा पर बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला जीरकपुर की एक महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में 2021 में शादी कर ली, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा थे।

उसने विधायक पर लगातार यौन शोषण, धमकियां देने और "अश्लील" सामग्री भेजने का आरोप लगाया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पठानमाजरा ने मंगलवार को फेसबुक ‘लाइव’ पर पंजाब सरकार की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि दिल्ली स्थित आप नेतृत्व "पंजाब पर अवैध रूप से शासन कर रहा है"।

उन्होंने पार्टी के अन्य विधायकों से उनके साथ खड़े होने की अपील की और दावा किया कि कांग्रेस या भाजपा सरकारों के दौरान केंद्रीय नेतृत्व राज्य के मामलों में उस तरह हस्तक्षेप नहीं करता था, जिस तरह आप कर रही है। पठानमाजरा ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर नदियों, विशेषकर टांगरी नदी की सफाई और गाद निकालने के उनके बार-बार के अनुरोध पर कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया था।

हालांकि, आप नेता बलतेज सिंह पन्नू ने मंगलवार को कहा कि पठानमाजरा ने बाढ़ का मुद्दा उठाना और आईएएस अधिकारी को निशाना बनाना तभी शुरू किया जब उन्हें पता चला कि पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyहरियाणाआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर