समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे : गहलोत

By भाषा | Published: September 5, 2021 09:07 PM2021-09-05T21:07:57+5:302021-09-05T21:07:57+5:30

When the time comes, farmers of the country will not lag behind in teaching a lesson to BJP: Gehlot | समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे : गहलोत

समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे। गहलोत ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ राजग सरकार की किसानों के प्रति सोच जगजाहिर है। समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे।’’उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार पहले 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा एवं अब किसानों को विश्वास में लिए बिना किसान विरोधी कृषि कानून थोपकर खेती को बड़े व्यापारियों के हवाले करने के प्रयास को किसान पूरी तरह पहचान चुके हैं।’’मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में उमड़ी किसानों की भारी भीड़ दिखाती है कि उत्तर प्रदेश और देश का किसान भाजपा से त्रस्त हो चुका है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ राजस्थान में कल आए पंचायतीराज के नतीजों से साफ हो गया है कि किसानों में भाजपा के खिलाफ भारी नाराजगी है और वो भाजपा को सबक सिखाने के मूड में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: When the time comes, farmers of the country will not lag behind in teaching a lesson to BJP: Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे