लाइव न्यूज़ :

जब न्यायपालिका मौलिक अधिकारों से जुड़े मामलों से ‘पल्ला झाड़ ले’ तो व्यक्ति कहा जायेगा: मुफ्ती

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 मार्च पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उस व्यक्ति पर क्या गुजरती होगी जब मौलिक अधिकारों से जुड़े मामलों में न्यायपालिका भी ‘‘अपना पल्ला झाड़ ले’’ क्योंकि न्याय पाने का यहीं एक अंतिम रास्ता होता है।

महबूबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भाजपा के शासन में, भारतीय संविधान को कमतर किया जा रहा है। केवल न्यायपालिका का सहारा और विकल्प बचा है। एक बार जब वे भी मौलिक अधिकारों से जुड़े उन मामलों से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, तो एक व्यक्ति कहां जायेगा?’’

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मुफ्ती की उस याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया था जिसमें पासपोर्ट प्राधिकरण को उनके पक्ष में पासपोर्ट जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद मुफ्ती का यह बयान सामने आया है।

इस बीच एक अन्य ट्वीट में पीडीपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सेना ने उनके रिश्तेदार और पार्टी के वरिष्ठ नेता सरताज मदनी के आवास पर छापेमारी की।

मदनी पिछले साल दिसम्बर से ही हिरासत में हैं।

मुफ्ती ने कहा, ‘‘आरआर शिविर देवसर से सेना ने पीडीपी के नेता सरताज मदनी के घर पर छापा मारा। इन जवानों ने लड़कों की पिटाई की। यह शर्मनाक है कि उन्होंने सभी नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब