लाइव न्यूज़ :

'भारत में पेमेंट प्लेटफॉर्म बनना चाहता है वॉट्सएप', रिपोर्ट का हवाला देकर राहुल गांधी में मोदी सरकार पर फिर उठाए सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: August 29, 2020 15:10 IST

टाइम पत्रिका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत फेसबुक का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां पर 32.8 करोड़ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, जबकि वॉट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या 40 करोड़ है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने शनिवार को वॉट्सएप (Whatsapp) को लेकर मोदी सरकार के कथित नियंत्रण का मामला उठाया है। राहुल ने टाइम पत्रिका की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, '40 करोड़ भारतीय वॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।

नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस (Congress)अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को वॉट्सएप (Whatsapp) को लेकर मोदी सरकार के कथित नियंत्रण का मामला उठाया है। राहुल ने टाइम पत्रिका की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, '40 करोड़ भारतीय वॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सएप चाहता है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भारत में रुपयों के भुगतान के लिए भी किया जाए। इसके लिए मोदी सरकार की अनुमति की जरूरत है। इस तरह से बीजेपी का वॉट्सएप के ऊपर होल्ड (Hold) है। 

टाइम पत्रिका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत फेसबुक का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां पर 32.8 करोड़ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, जबकि वॉट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या 40 करोड़ है। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई बार हेट स्पीच फैलाने के लिए किया जाता है। टाइम की इस रिपोर्ट का टाइटल है, "भारत की सत्ताधारी पार्टी से फेसबुक के संबंध हेट स्पीच से इसकी लड़ाई में बाधा पैदा करते हैं।" 

बीजेपी का फेसबुक पर कब्जा, ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ का दावा 

अमेरिकी अखबार ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट के बाद आरंभ हुआ। इस रिपोर्ट में फेसबुक के अनाम सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि फेसबुक के वरिष्ठ भारतीय नीति अधिकारी ने कथित तौर पर सांप्रदायिक आरोपों वाली पोस्ट डालने के मामले में तेलंगाना के एक भाजपा विधायक पर स्थायी पाबंदी को रोकने संबंधी आंतरिक पत्र में हस्तक्षेप किया था।

फेसबुक ने दी सफाई

उधर, फेसबुक ने सफाई देते हुए कहा कि उसके मंच पर ऐसे भाषणों और सामग्री पर अंकुश लगाया जाता है, जिनसे हिंसा फैलने की आशंका रहती है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि उसकी ये नीतियां वैश्विक स्तर पर लागू की जाती हैं और इसमें यह नहीं देखा जाता कि यह किस राजनीतिक दल से संबंधित मामला है। 

'वाल स्ट्रीट जर्नल’ ने खुलासा किया है कि फेसबुक इस तरह के झूठ और नफ़रत फैलाने का काम करती आयी है और उस पर सभी भारतीयों को सवाल उठाना चाहिए।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह