लाइव न्यूज़ :

लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल हो या 21? सरकार के कानून बदलने के प्रस्ताव पर क्या सोच रहे हैं युवा

By विनीत कुमार | Updated: July 31, 2020 11:20 IST

भारत में लड़कियों की शादी की उम्र से संबंधित नियमों में क्या अब बदलाव की जरूरत है। इस संबंध में पिछले कुछ महीनों से बहस चल रही है। इसी विषय को लेकर महिला और बाल विकास मंत्रायय ने पिछले महीने के एक टास्क फोर्स भी बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियों की शादी की उम्र क्या 18 से 21 साल कर देनी चाहिए, जानिए युवाओं ने क्या कहामहिला और बाल विकास मंत्रायय ने भी पिछले महीने इस पर राय जुटाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया था

भारत में लड़कियों की शादी की उम्र क्या हो? क्या लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल कर देनी जानी चाहिए? इसे लेकर पिछले कुछ समय से देश में जारी बहस के बीच 96 सिविल सोसायटी संस्थाओं ने भी 15 राज्यों में करीब 2500 युवाओं से बात की और इस पूरे विषय पर उनकी राय हासिल की। इसका मकसद युवाओं से ये जानना था कि वे आखिर क्या चाहते हैं।

'यंग वॉयसेस' (Young Voices) के नेतृत्व में शुरू हुई इस प्रक्रिया के बाद सामने आए रिपोर्ट को भारत सरकार से संबंधित टास्क फोर्स के पास सौंपा गया है। इस प्रक्रिया के दौरान सिविल सोसायटी के संस्थाओं दरअसल 12 से 22 साल की उम्र के बीच के 2480 युवाओं और किशोरों से बात की। 

इसमें ज्यादातर गांव के क्षेत्रों या शहरों में स्लम क्षेत्र से हैं। इस दौरान एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं से भी इन संस्थाओ ने बात की और शादी को लेकर उनकी राय प्राप्त की।   

गौरतलब है कि लड़कियों की शादी की उम्र कानूनी तौर पर बढ़ाने के संबंध में पिछले महीने 23 जून, 2020 को महिला और बाल विकास मंत्रायय ने एक टास्क फोर्स का गठन किया था, ताकि इस संबंध में राय जुटाई जा सके। साथ ही मातृत्व की उम्र, विशेष रूप से मातृ मृत्यु दर, और पोषण स्तर के साथ संबंधित मामलों पर भी बात हो सके। इस टास्क फोर्स को अपनी रिपोर्ट 31 जुलाई तक देनी है।

क्या रही युवाओं और किशोरों की राय?

यंग वॉयस के तहत 26 जून, 2020 को सामूहिक रूप से लोगों की रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके शुरू होने के करीब तीन सप्ताह में करीब किशोरों और युवाओ की राय जुटाई गई है। इसके बाद 24 जुलाई को पूरी रिपोर्ट टास्क फोर्स को सौंपी गई।

Young Voices की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पूरे सर्वे में कई युवाओं ने गरीबी, विकल्पों की कमी, शिक्षा की हालत और रोजगार को देखते हुए अपनी राय रखी। कुछ ने इस बात का भी हवाला दिया कि लड़कियों को समाज में एक बोझ की तरह देखा जाता रहा है और अगर शादी की उम्र बढ़ाई गई तो इससे चोरी-छिपे और दस्तावेजों में हेरा-फेरी कर शादी कराने का चलन बढ़ जाएगा।

दरअसल, कई परिवार लंबे समय तक लड़कियों का खर्च उठाने के लिए तैयार नहीं होंगे। वहीं, कुछ ने इसे बेहतर कदम भी बताया। कई लड़कियों का मानना था कि अगर शादी की उम्र को बढ़ाया जाता है तो उससे उन्हें अपनी डिग्री पूरा करने का मौका मिलेगा और वे नौकरी के लिए भी कोशिश कर सकती हैं।

टास्क फोर्स के पास रखी गई 19 और मांगे भी

युवाओं और किशोरों से रायशुमारी के दौरान कई बात दूसरे विषय भी सामने आए जिससे टास्क फोर्स को अवगत कराया गया है। इसमें कुछ अहम बिंदु शिक्षा के अधिकार को 12वीं कक्षा तक बढ़ाना, गांव के नजदीक नौकरी के अवसर पैदा करना, सेक्सुअलिटी और प्रेम-संबंधों पर और ज्यादा कानूनी पेचीदगी से बचाव आदि भी शामिल हैं।

वहीं, कई युवा मानते हैं कि एक ऐसे समय पर जब कोरोना और उससे पैदा हुई परिस्थिति के कारण उनकी भविष्य की आकांक्षाओं को गहरा धक्का पहुंचा है, तब सरकार को कानून बदलने की बजाय गरीबी उन्मूलन और रोजगार आदि मौकों को फिर से सृजित करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

एक युवती ने ये भी कहा कि शादी की उम्र क्या हो इस पर सभी चर्चा कर रहे हैं लेकिन लड़कियों से कौन पूछ रहा है। उसने कहा, 'लड़कियां अपना फैसला लेने में सक्षम हैं। सरकार को बस उसके लिए अच्छे मौके पैदान करने और सहयोग देने की जरूरत है, बाकी सबकुछ खुद सही होता चला जाएगा।' 

टॅग्स :वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

क्राइम अलर्ट2017 में अनुराग पांडे से शादी, 2021 से 2025 के बीच बार-बार क्रूरता, चरित्र पर संदेह?, 9 महीने की गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे पर पति और ससुराल वालों ने किया हमला

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

कारोबारक्या है ‘शी मार्ट’?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को दिया नया तोहफा?

कारोबारदेश के हर जिले में बनाए जाएंगे एक गर्ल्स होस्टलः निर्मला सीतारमण

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप