लाइव न्यूज़ :

क्या है विद्यारंभम?, केरल में विजयादशमी के अवसर पर छोटे बच्चों का अक्षरों के संसार में पदार्पण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2025 13:03 IST

विद्वानों, लेखकों, शिक्षकों, पुजारियों और समाज के अन्य प्रमुख लोगों ने उन्हें राज्य भर के मंदिरों और सांस्कृतिक केंद्रों में ‘हरि श्री गणपतये नमः’ मंत्र से शुरू करते हुए अपनी शिक्षा के पहले अक्षर लिखवाए।

Open in App
ठळक मुद्देविजयादशमी को दक्षिणी राज्य में ‘विद्यारम्भम’, यानी शिक्षा के आरंभ के दिन के रूप में मनाया जाता है।बच्चों को अक्षरों की दुनिया से परिचित कराकर विजयादशमी मनाने की एक समृद्ध परंपरा है।एर्नाकुलम जिले के पारावुर स्थित अपने घर पर बच्चों को अक्षरों के संसार से परिचित कराया।

तिरुवनंतपुरमः समूचे केरल में बृहस्पतिवार को विजयादशमी के अवसर पर मंदिरों में ‘विद्यारंभम’ अनुष्ठान आयोजित कर हजारों छोटे बच्चों का परिचय अक्षरों से कराया गया। विद्यारंभम नौ-दिवसीय वार्षिक नवरात्र उत्सव के समापन का प्रतीक है। आमतौर पर दो से तीन साल की उम्र के कुछ बच्चे इस अनुष्ठान के दौरान रोते दिखे तो कुछ मुस्कुराते दिखे, वहीं कुछ ने बड़ी उत्सुकता से अनुष्ठान में हिस्सा लिया तो कुछ चुपचाप ही रहे। इस दौरान विद्वानों, लेखकों, शिक्षकों, पुजारियों और समाज के अन्य प्रमुख लोगों ने उन्हें राज्य भर के मंदिरों और सांस्कृतिक केंद्रों में ‘हरि श्री गणपतये नमः’ मंत्र से शुरू करते हुए अपनी शिक्षा के पहले अक्षर लिखवाए। विजयादशमी को दक्षिणी राज्य में ‘विद्यारम्भम’, यानी शिक्षा के आरंभ के दिन के रूप में मनाया जाता है।

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां राजभवन में कई बच्चों को अक्षरों की दुनिया से परिचित कराया, जहां इस समारोह के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। राजभवन ने ‘फेसबुक’ पर पोस्ट किया, ‘‘केरल में बच्चों को अक्षरों की दुनिया से परिचित कराकर विजयादशमी मनाने की एक समृद्ध परंपरा है।

राजभवन ने भी इस परंपरा का पालन किया और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज स्वयं बच्चों को ‘विद्यारंभम’ करवाया।’’ राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने एर्नाकुलम जिले के पारावुर स्थित अपने घर पर बच्चों को अक्षरों के संसार से परिचित कराया।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन भी यहां एक मंदिर में बच्चों को अक्षरों की दुनिया से परिचित कराते देखे गए। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने भी अपने आवास पर बच्चों को अक्षरों के संसार से रू-ब-रू करवाया।

इस समारोह में भाग लेने के लिए माता-पिता अपने नन्हे बच्चों के साथ सुबह से ही मंदिरों में उमड़ पड़ते हैं, जिसके तहत बच्चों को चावल से भरे थालों पर ‘‘हरिश्री’’ लिखने में मदद की जाती है या इसे एक सुनहरी अंगूठी से बच्चे की जीभ पर लिख दिया जाता है।

टॅग्स :केरलदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम