लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: 'मोल्डिंग ऑफ रिलीफ' क्या होता है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से मांगा है जवाब

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2019 19:33 IST

‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ' (राहत में बदलाव) का प्रावधान आम तौर पर सिविल सूट वाले मामलों के लिए होता है। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट मे इसका जिक्र किया और सभी पक्षकारों से लिखित में जवाब भी मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में पूरी हो गई राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर सुनवाईकोर्ट ने ‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ' पर सभी पक्षों से लिखित दलील दाखिल करने को कहा है‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ' का प्रावधान आमतौर पर सिविल सूट वाले मामलों के लिए होता है

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही फैसले की उम्मीद भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि अगले महीने इस ऐतिहासिक मामले पर फैसला आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने इस मामले में लगातार 40 दिन सुनवाई करते हुए इसे पूरा किया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के अलावा संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनंजय वाई चन्द्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर भी शामिल हैं। 

कोर्ट ने बहरहाल सुनवाई के बाद पक्षों को ‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ’ के मुद्दे पर लिखित दलील दाखिल करने के लिये तीन दिन का समय दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि ‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ’ क्या है, जिसके जरिए सुप्रीम कोर्ट अब फैसले की निकालने के करीब है।

‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ’ क्या होता है?

‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ' (राहत में बदलाव) का प्रावधान आम तौर पर सिविल सूट वाले मामलों के लिए होता है। सीधे और आसान शब्दों में अगर इसे समझे तो इसका मतलब ये हुआ कि ऐसे मामलों में याचिकाकर्ता और विभिन्न पक्ष कोर्ट से जो मांग रखते हैं, अगर वह पूरी नहीं होती या वो उसे नहीं मिलती तो उस विकल्प पर बात होती है जो उसे दिया जा सके। 

उदाहरण के तौर पर अगर अयोध्या विवाद की ही बात करें तो अगर जमीन का मालिकाना हक एक पक्ष को दिया जाता है तो दूसरे पक्ष को क्या देना चाहिए, इस पर विचार होता है। ऐसे में सीधा मतलब ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षकारों से लिखित में तीन दिन के भीतर मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर जवाब मांगा है। यानी अगर किसी पक्षकार के खिलाफ फैसला आता है तो उसे विकल्प के तौर पर क्या चाहिए, इस बात की जानकारी उसे कोर्ट को लिखित में देनी होगी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था मामला

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि को तीन पक्षकारों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला- के बीच बराबर-बराबर बांटने का आदेश देने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर पिछले कई सालों से सुनवाई कर रही थी। मामला आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मई 2011 में हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुये अयोध्या में यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया था।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाराम जन्मभूमिअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठRam Navami 2026: 26 या 27 अयोध्या में कब मनाई जाएगी राम नवमी? जानें सूर्य तिलक का समय और कैसे मिलेंगे आपको दर्शन

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है