लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की तरह भारत के अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में भी दिखा था ''चीनी जासूसी गुब्बारे'' जैसी वस्तु, सेना का आया बयान

By आजाद खान | Updated: February 25, 2023 16:11 IST

भारतीय सेना ने कहा है कि आगे चलकर ऐसी वस्तु फिर से दिखाई देती है तो इसकी सावधानीपूर्वक अध्ययन किया जाएगा। ऐसे में अगर यह जासूसी वस्तु पाई जाती है तो इसे नीचे लाने या मार गिराने की कोशिश की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने यह खुलासा किया है कि एक साल पहले भी कथित चीनी 'जासूसी गुब्बारे' जैसी वस्तु देखी गई थी। उस समय सेना के अधिकारियों द्वारा इसकी तस्वीरें ली गई थी। ऐसे में यह अभी भी साफ नहीं हुआ है कि यह वस्तु आखिर में क्या था।

नई दिल्ली: न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए बयान में भारतीय सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ऊपर आसमान में किसी गुब्बारे जैसे वस्तु देखने की बात कही है। हालांकि सेना ने कहा है वे ऐसे वस्तु फिलहाल नहीं बल्कि एक साल पहले देखी थी। ऐसे में सेना द्वारा देखी गई इस वस्तु को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह वस्तु कथित तौर पर हाल में अमेरिका में देखी गई चीन के जासूसी गुब्बारों से मिलता जुलता है। 

हालांकि सेना ने यह भी कहा है कि वे उस समय कोई कार्रवाई नहीं किए थे। लेकिन उनका कहना है कि भविष्य में अगर ऐसे गुब्बारे फिर से दिखाई देते है तो इस बार कार्रवाई की जाएगी। 

कथित चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर क्या कहा सेना ने 

रक्षा अधिकारियों ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा है कि काफी समय पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर गुब्बारे के आकार के सफेद वस्तु को देखा गया था। ऐसे में उस वस्तु के उच्च-रिज़ॉल्यूशन के फोटो भी भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा लिए गए थे। 

उन्होंने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह वस्तु कहां से आया है, उसके म्यांमार या फिर चीन से आने की संभावना जताई जा सकती है। ऐसे में करीब तीन-चार दिन बाद वह वस्तु गायब हो गया था। इस पर और बोलते हुए अधिकारियों ने कहा है कि ये शायद मौसम संबंधी गुब्बारा भी हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकिए ऐसे गुब्बारे के आकार के दिखने वाले वस्तु पाकिस्तान से भी भारत में आ जाते है। 

फिर दिखा तो उतारा या मार गिराया जाएगा कथित चीनी जासूसी गुब्बारे जैसी वस्तु

इस पर आगे बोलते हुए सेना के अधिकारियों ने कहा है कि पहले जब कथित चीनी जासूसी गुब्बारे जैसी वस्तु देखी गई थी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। लेकिन अब आगे जाकर ऐसी वस्तु फिर से दिखाई देती है तो उसे पहले नीचे उतारने की कोशिश की जाएगी या नहीं तो उसे आसमान में ही मार गिराया जाएगा। 

गौरतलब है कि हाल में ही अमेरिकी सेना ने ऐसी ही दिखने वाले कई कथित चीनी जासूसी गुब्बारे जैसी वस्तु को आसमान में ही मार गिराया है और इसे लेकर अमेरिका और चीन के रिश्ते में भी दूरी आई है। ऐसे में इस दूरी के कारण अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपना प्रस्तावित चीन यात्रा को भी स्थगित कर दिया है। 

टॅग्स :भारतचीनUSAपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम