लाइव न्यूज़ :

जो 50 वर्षों में नहीं हो सका वह पांच वर्षों में योगी-मोदी ने कर दिखाया : गडकरी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:52 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) 25 दिसंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ यहां 305 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 14 किलोमीटर लंबे बाईपास का शिलान्यास किया।

गडकरी ने इस मौके पर दावा किया कि पांच वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कर दिखाया, वह 50 वर्षों में नहीं हो पाया था।

शनिवार को यहां सुखपाल नगर, प्रतापगढ़ में बाईपास के शिलान्‍यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) में खलबली मची हुई है।

उन्‍होंने कई परियोजनाओं की घोषणा भी की। गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा), सपा और कांग्रेस तीनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो भी ‘कमल’ खिलेगा और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह समेत कई विधायक और नेता मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब