लाइव न्यूज़ :

पंजाब की आर्थिक स्थिति बदहाल, नए सीएम भगवंत मान ने केंद्र से मांगा 50 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2022 15:39 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब की आर्थिक स्थिति बदहाल है। हमने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए 2 साल के लिए प्रति वर्ष 50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्दे2 साल के लिए प्रति वर्ष 50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग कीमान ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र के समर्थन की जरूरत है

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पंजाब के नए सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पंजाब के सीएम ने बताया कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र के समर्थन की जरूरत है। सीएम ने कहा, पंजाब की आर्थिक स्थिति बदहाल है। हमने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए 2 साल के लिए प्रति वर्ष 50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है।

इस मुलाकात के दौरान सीएम ने पीएम मोदी को राज्य की वित्तीय हालत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्जा है। उन्होंने पीएम से दो साल में 50-50 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज मांगा। मान ने कहा कि हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की नई सरकार बनी है। खजाने को लूटने वाले माफिया को खत्म कर हम दोबारा खजाना भरने की कोशिश कर रहे हैं।

मान ने कहा कि कम से कम 2 साल के लिए हमें स्पेशल पैकेज मिल जाएगा तो तब तक हम अपनी वित्तीय स्थिति को संभाल लेंगे। पंजाब अपने पांव पर खड़ा हो जाएगा। मान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री देश के वित्त मंत्री से बात करके हमें सहयोग देंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जब पीएम मोदी के पास पहुंचे तो पीएम ने आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया। पीएमओ की तरफ से दोनों नेताओं के मुलाकात की तस्वीर को ट्वीट किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं।

टॅग्स :भगवंत माननरेंद्र मोदीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत