लाइव न्यूज़ :

हिमालय क्षेत्र में फिर से पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, उत्तरी राज्यों में सोमवार से बारिश का एक और दौर

By भाषा | Updated: January 19, 2020 16:16 IST

विभाग ने रविवार को मौसम के पूर्वानुमान में कहा कि 20 और 21 जनवरी को असरकारी रहने के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तेजी से कम होने लगेगा। इस दौरान इसके असर के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले दो दिनों तक उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। 20 और 21 जनवरी को असरकारी रहने के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तेजी से कम होने लगेगा।

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सोमवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के पूर्वानुमान के आधार पर कहा है कि अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने रविवार को मौसम के पूर्वानुमान में कहा कि 20 और 21 जनवरी को असरकारी रहने के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तेजी से कम होने लगेगा। इस दौरान इसके असर के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में आये पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बर्फबारी और मैदानी इलाकों में 15 से 40 मिमी तक बारिश दर्ज की गयी। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जनवरी में अब तक तीन पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना जतायी है जबकि उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी 22 जनवरी तक घना कोहरा हो सकता है।

इन इलाकों के तापमान में गिरावट को देखते हुये विभाग ने पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति रहने का अनुमान व्यक्त किया है। रविवार को सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में कुछ स्थानों पर शीत लहर (कोल्ड वेव) की स्थिति है। इन इलाकों में सोमवार से शीत लहर से राहत मिलने की उम्मीद है।

विभाग ने 20 जनवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुये दिल्ली और आसपास के इलाकों में 21 से 23 जनवरी तक सर्दी से मामूली राहत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने 23 जनवरी से पश्चिमी सर्द हवाओं के फिर से जोर पकड़ने के कारण उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश इलाकों में 23 और 24 जनवरी को सुबह और रात में घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं