लाइव न्यूज़ :

West Bengal: अलग राज्य की मांग को लेकर कूचबिहार में रेल रोको आंदोलन, दो रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2024 15:58 IST

West Bengal: एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अलीपुरद्वार संभाग के जोराई रेलवे स्टेशन पर ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) ने सुबह 6.45 बजे आंदोलन शुरू किया

Open in App

West Bengal: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में अलग राज्य की मांग को लेकर जोराई रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने रेल रोको आंदोलन किया जिसकी वजह से बुधवार को दो रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया गया और कई रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अलीपुरद्वार संभाग के जोराई रेलवे स्टेशन पर ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) ने सुबह 6.45 बजे आंदोलन शुरू किया और पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे इसे वापस ले लिया गया। आंदोलन वापस लेने के बाद सामान्य रेल यातायात बहाल हो सका।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे ‘ग्रेटर कूचबिहार’ के निर्माण के लिए दबाव बनाने के वास्ते ‘‘अनिश्चितकालीन’’ रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। एनएफआर के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी स्टेशन पर एकत्र हुए और पटरियों को अवरुद्ध कर दिया, जिसके बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ आंदोलन वापस लिए जाने के बाद रेल पटरियों की जांच की गई और उसे रेलगाड़ी परिचालन के लिए ठीक पाया गया। उस खंड पर रेलगाड़ियों का सुचारू संचालन प्रारंभ हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ रेल रोको आंदोलन के कारण 22227/22228 न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस और 15704/15703 बोंगाईगांव-न्यू जलपाईगुड़ी-बोंगाईगांव एक्सप्रेस के परिचालन को रद्द कर दिया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि आठ रेलगाड़ियों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालWest Bengal Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?