लाइव न्यूज़ :

भाटपारा में फिर हिंसक झड़प, दोनों तरफ से देसी बम चले और पथराव किया गया, धारा 144 लागू

By भाषा | Updated: June 22, 2019 16:30 IST

भाजपा के एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के इलाके का दौरा करके जाने के कुछ देर बाद यह झड़प हुई। जैसे ही प्रतिनिधिमंडल वहां से रवाना हुआ दो समूहों-एक भाजपा के नेतृत्व वाला दूसरा तृणमूल कांग्रेस का- में झड़प हो गई और इस दौरान दोनों तरफ से देसी बम चले और पथराव किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में कुछ लोग घायल हो गए। गुरुवार को यहां हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। बीजेपी के तीन सदस्यीय दल के दौरे को ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्योतिप्रिय मलिक ने आग में घी डालने वाला काम बताया।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में एक बार फिर दो विरोधी पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है जहां धारा 144 लगी है। पुलिस ने उपद्रवी भीड़ को तितर-बितर करने के लिये लाठीचार्ज किया।

भाजपा के एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के इलाके का दौरा करके जाने के कुछ देर बाद यह झड़प हुई। जैसे ही प्रतिनिधिमंडल वहां से रवाना हुआ दो समूहों-एक भाजपा के नेतृत्व वाला दूसरा तृणमूल कांग्रेस में झड़प हो गई और इस दौरान दोनों तरफ से देसी बम चले और पथराव किया गया।

इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए। गुरुवार को यहां हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। 

बता दें कि भाटपारा के जिस हिस्से में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, वहां पुलिस और सैन्य बल को तैनात किया गया है। धारा-144 लगाई गई है। हालांकि कथित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार (21 जून) को हिंसा में मारे गए लोगों के शवों के साथ रैली निकाली थी।

ऐसे हालात में बीजेपी के तीन सदस्यीय दल के दौरे को ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्योतिप्रिय मलिक ने आग में घी डालने वाला काम बताया। उन्होंने बीजेपी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए मीडिया से कहा कि उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बीजेपी के मंसूबे सफल न होने दें। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां