लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल पुलिस ने BJP कार्यकर्ताओं पर कराया केमिकल छिड़काव?, ममता सरकार ने आरोप पर दिया ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: October 9, 2020 08:15 IST

बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने कहा कि सरकार ने मार्च की अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि बुधवार शाम को दिए गए आवेदनों में कहा गया था कि कई रैलियां निकाली जाएंगी जिसमें करीब 25 हजार लोग भाग लेंगे। महामारी के दौर में यह भीड़ काफी अधिक थी।

Open in App
ठळक मुद्देनीले पानी की बौछार के बारे में पूछे जाने पर बंदोपाध्याय ने कहा कि यह होली के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला रंग था। रंगीन पानी का इस्तेमाल ऐसे प्रदर्शनों के दौरान किया जाता है ताकि भीड़ को तितर-बितर करने के बाद इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके: बंगाल सरकार।

कोलकता: भाजपा ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और हावड़ा में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई के लिए तृणमूल सरकार पर जोरदार हमला किया। बीजेपी कार्यर्ताओं ने बंगाल पुलिस पर आरोप लगाया कि प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस ने रसायन मिलाकर पानी की बौछारें की, आंसू गैस का इस्तेमाल करने के साथ-साथ लाठियां भी भांजी।

इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी में केमिकल मिलकार छिड़काव के आरोप पर ममता बनर्जी सरकार ने जवाब दिया है। इस आरोप पर जवाब देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंद्योपाध्याय ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें जरूर की, लेकिन पानी में किसी भी रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। नीले पानी की बौछार के बारे में पूछे जाने पर बंदोपाध्याय ने कहा कि यह होली के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला रंग था।

इसके साथ ही बंगाल सरकार की तरफ से उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय परिपाटी है। रंगीन पानी का इस्तेमाल ऐसे प्रदर्शनों के दौरान किया जाता है ताकि भीड़ को तितर-बितर करने के बाद इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

बंदोपाध्याय ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए उसे हालात से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने का श्रेय दिया। हालांकि, संघर्ष के दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस के अधिकारियों ने संयम बरतकर शांति कायम रखते हुए सराहनीय कार्य किया।

ममता बनर्जी की ‘‘निरंकुश’’ सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है: भाजपा

भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने ममता बनर्जी की ‘‘निरंकुश’’ सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है क्योंकि वहां अब लोकतंत्र नहीं बचा है। राज्य में भगवा दल के कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने यह प्रदर्शन मार्च निकाला था। 

इस दौरान उनके द्वारा अवरोधक लांघने की कोशिश करने पर कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प हो गई। पथराव हुआ, सड़कों को जाम किया गया और टायरों में आग भी लगाई गई। पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए केमिकल युक्त पानी की बौछारों, आंसू गैस का इस्तेमाल करने के साथ-साथ लाठियां भांजी।  

बंगाल की तानाशाही सरकार से हमने लोकतांत्रिक तरह से लड़ने का संकल्प लिया है: जेपी नड्डा

इस घटना के बाद पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ हमले का नेतृत्व करते हुए नड्डा ने कहा कि वह उन्हें साफ बता देना चाहते हैं कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बंगाल के समृद्ध गौरव को वापस दिलाने और राज्य की ‘‘भ्रष्ट, हिंसात्मक और तानाशाही’’ सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने का संकल्प ले लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की जनता उनके शासन को उखाड़ फेंकेगी। बंगाल के समृद्ध गौरव को बचाने के लिए भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।’’ नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘ममता दीदी द्वारा राज्य की शक्ति के दुरुपयोग के बावजूद हम बंगाल की जनता के साथ खड़े हैं।

(भाषा इनपुट )

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप