West Bengal News: रविशंकर प्रसाद ने कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन में केमिकल का प्रयोग किया गया

By गुणातीत ओझा | Published: October 8, 2020 06:03 PM2020-10-08T18:03:34+5:302020-10-08T18:03:34+5:30

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता 'नाबन्ना चलो' आंदोलन कर रहे हैं।

West Bengal News: Ravi Shankar Prasad said - Chemical used in water canon on BJP workers | West Bengal News: रविशंकर प्रसाद ने कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन में केमिकल का प्रयोग किया गया

पश्चिम बंगाल में भाजपाइयों का आंदोलन हुआ उग्र।

Highlightsपश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है।बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता 'नाबन्ना चलो' आंदोलन कर रहे हैं।

कोलकाताःपश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता 'नाबन्ना चलो' आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शन को रोकने के लिए आज गुरुवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, उनपर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। वाटर कैनन में केमिकल (रसायन) मिलाने की भी बात कही गई है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मुझे बताया गया है कि पानी (वाटर कैनन) में कुछ केमिकल का इस्तेमाल किया गया था। केमिकल के चलते वहां लोग उल्टी करने लगे थे।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि अब तक 115 भाजपा कायकर्ता बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं, जिसमें पुलिस द्वारा कोई प्रमाणिक कार्रवाई नहीं हुई। आज के मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं। भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है। हम बहुत ही विनम्रता से ये कहना चाहते हैं ममता जी और टीएमसी को कि अगर आपको लगता है कि लाठी से और पुलिसिया दमन से आप भाजपा के विस्तार को बंगाल में रोक लेंगी तो आप इसमें सफल नहीं होंगी।

मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने केमिकल की बात को नकारा

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने वाटर कैनन में किसी केमिकल के इस्तेमाल की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वाटर कैनन में केमिकल के प्रयोग की जानकारी सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वहां हिंसक घटनाओं के प्रमाण मिले हैं, फायरआर्म बरामद हुए हैं, पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। कोलकाता पुलिस क्षेत्र में 89 और हावड़ा पुलिस क्षेत्र में 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

Web Title: West Bengal News: Ravi Shankar Prasad said - Chemical used in water canon on BJP workers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे