लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: उपचुनाव से पहले टीएमसी को झटका, पूर्व विधायक मिताली रॉय भाजपा में शामिल हुईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2023 16:18 IST

धूपगुड़ी में उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार को होगा, वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी। उपचुनाव से पहले क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व विधायक मिताली रॉय रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देधूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव से पहले टीएमसी को झटकापूर्व विधायक मिताली रॉय भाजपा में शामिल रॉय ने 2016 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले उपचुनाव से पहले क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व विधायक मिताली रॉय रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। रॉय ने 2016 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी के टिकट पर जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी सीट पर जीत दर्ज की थी।

हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनावों में वह भाजपा के बिष्णु पद रॉय के हाथों यह सीट गंवा बैठी थीं। रॉय का 25 जुलाई को निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया। धूपगुड़ी में उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार को होगा, वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी। रॉय भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, जलपाईगुड़ी से सांसद जयंत रॉय, डाबग्राम-फूलबाड़ी से विधायक शिखा चटर्जी और जिला इकाई के प्रमुख बापी गोस्वामी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं टीएमसी में काम नहीं कर पा रही थी। मैं भारी मानसिक दबाव से गुजर रही थी। मैं धूपगुड़ी उपचुनाव के लिए प्रचार नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे इसके लिए मजबूर किया जा रहा था। मैं भाजपा से जुड़ी, क्योंकि पार्टी केंद्र में सत्ता में है, जिससे मुझे क्षेत्र के विकास और लोगों की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।”

इस अवसर पर मजूमदार ने कहा कि रॉय क्षेत्र की वरिष्ठ नेता हैं और वह लोगों की जरूरतों के बारे में अच्छी तरह से जानती हैं। उन्होंने दावा किया, “रॉय के भाजपा का हिस्सा बनने से पार्टी मजबूत होगी।” शनिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष द्विपेन प्रमाणिक टीएमसी में शामिल हो गए थे। टीएमसी ने धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए कॉलेज के प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने 2021 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की पत्नी तापसी रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने लोक गायक ईश्वर चंद्र रॉय पर भरोसा जताया है। उपचुनाव में कांग्रेस माकपा उम्मीदवार रॉय का समर्थन कर रही है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीMamta BanerjeeBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप