लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ FIR, राहत सामग्री की चोरी का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2021 09:41 IST

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला कांठी नगरपालिका से जुड़ा है। अधिकारी के भाई के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु अधिकारी और उनके भाई पर कांठी नगरपालिका से राहत सामग्री चोरी का आरोपएफआईआर में 29 मई, 2021 को कांठी नगरपालिका से जबरन लाखों रुपयों के तिरपाल निकालने का आरोपआरोपों के अनुसार शुभेंदु अधिकारी ने इस काम में केंद्रीय बलों का भी इस्तेमाल किया

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ कथित तौर पर करीब लाखों रुपये की राहत सामग्री चोरी करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। इनके खिलाफ ये पुलिस केस पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 150 किमी दूर कांठी के नगरपालिका कार्यालय से कथित तौर सामग्रियों की चोरी को लेकर किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार एफआईआर रत्नदीप मन्ना की शिकायत पर दर्ज की गई है। मन्ना कांठी नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के एक सदस्य हैं। 

कांठी पुलिस स्टेशन में 1 जून को कराई गई शिकायत में कहा गया है, '29 मई 2021 को दोपहर 12.30 बजे शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई तथा कांठी नगरपालिका के पूर्व प्रमुख सौमेंदु अधिकारी के निर्देश पर सरकारी तिरपाल को जबरन नगरपालिका के कार्यालय से ले जाया गया। इसकी कीमत करीब लाखों रुपये थी।'   

शिकायत में ये भी कहा गया है कि इस 'चोरी' में बीजेपी नेता ने केंद्रीय बलों का भी इस्तेमाल किया। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के ही एक और करीबी राखल बेरा को एक शख्स से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगने के आरोप में कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपों के अनुसार बेरा ने 2019 में पश्चिम बंगाल में एक मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर शख्स से 2 लाख रुपये लिये थे जबकि उसे नौकरी भी नहीं मिली थी।  

चुनाव के बाद भी भाजपा-टीएसी में जारी है तनातनी

गौरतलब है कि कभी ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने पिछले साल टीएमसी छोड़ दी थी और विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर-2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे। वे फिलहाल बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था और करीब 1200 वोटों से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। इन सबके बीच उस समय भी बीजेपी शासित केंद्र और राज्य के बीच मतभेद उस समय खुलकर सामने आ गए थे जब चक्रवात तूफान यास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में ममता शामिल नहीं हुईं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार ममता बैठक में शुभेंदु अधिकारी को भी बुलाए जाने को लेकर नाराज थीं। हालांकि, बाद में ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी से अलग से मुलाकात की थी। वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव रहे अलपन बंदोपाध्याय को लेकर भी विवाद सुर्खियों में है।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीममता बनर्जीपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील