लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी पर हमला, 'आपने बांग्लादेश के लिए सत्याग्रह किया, तो गाली हमें क्यों दे रहे हैं?'

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2021 21:17 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश के लिए सत्याग्रह करने के बयान का जिक्र करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने उन पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश के लिए सत्याग्रह वाले पर बयान पर ओवैसी ने साधा निशानामुर्शीदाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान ओवैसी ने पीएम मोदी के सत्याग्राह वाले बयान का जिक्र कियाइससे पहले ममता बनर्जी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी माहौल के बीच बांग्लादेश दौरे पर सवाल उठाए थे

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे पर सियासी बयानबाजी जारी है। ममता बनर्जी ने पहले ही पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे पर सवाल उठाया था। वहीं, अब एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

ओवैसी ने पीएम मोदी के शुक्रवार को बांग्लादेश में दिए एक बयान का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा है। ओवैसी ने मुर्शीदाबाद में एक चुनावी सभा में कहा, 'पीएम मोदी ने कल कहा था कि उन्होंने बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया। अगर आपने सत्याग्रह किया तो आप मुर्शीदाबाद के लोगों को बांग्लादेशी क्यों कहते हैं। आप हमें गाली क्यों देते हैं?'

इससे पहले ममता बनर्जी ने खड़गपुर में एक चुनावी रैली में कहा था कि बंगाल में जब चुनाव हो रहे हैं तब पीएम मोदी एक समुदाय का वोट पाने के लिए बांग्लादेश गए हैं। ममता ने ये भी कहा कि बंगाल में चुनाव चल रहे हैं और वे बांग्लादेश जाकर बंगाल पर लेक्चर दे रहे हैं। यह चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह उल्लंघन हैं। 

बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा था, 'बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था। मेरी उम्र 20-22 साल रही होगी जब मैंने और मेरे कई साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था। बांग्लादेश की आजादी के समर्थन में तब मैंने गिरफ्तारी भी दी थी और जेल जाने का अवसर भी आया था।'

गौरतलब है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल में 8 चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीविधान सभा चुनाव 2021ममता बनर्जीविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं